ममता बनर्जी के सांसद भी टूटे

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के विधायकों के बाद अब पार्टी के सांसद भी टूट गए हैं। ममता बनर्जी की पार्टी के 20 सांसदों ने उनका साथ छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसदों ने एनडीए को समर्थन देने का फैसला किया है। इन सांसदों की रविवार रात को एक बैठक भी हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। पिछले काफी समय से तृणमूल से नाराज चल रही हैं सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने भी दावा किया है कि पार्टी के 20 सांसद अलग हो गए हैं।

काकोली घोष दस्तीदार ने सोमवार को बताया कि ममता बनर्जी पार्टी के 28 में 20 सांसदों ने एनडीए को समर्थन देने की जानकारी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को दे दी है। इन सांसदों ने स्पीकर को लिखे पत्र में लोकसभा में अलग बैठने की भी बात भी कही है। यह भी बताया गया है कि तृणमूल सांसद शताब्दी रॉय के घर बागी सांसदों की बैठक हुई है। यह भी बताया गया है कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी टीएमसी के बागी सांसदों से मिले हैं।

इससे पहले खबर आई थी कि तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों में से 11 ने सोमवार दोपहर केंद्रीय मंत्री और बंगाल के चुनाव प्रभारी रहे भूपेंद्र यादव के घर पर मीटिंग की। गौरतलब है कि लोकसभा में तृणमूल के 28 और राज्यसभा में 13 सांसद हैं। राज्यसभा सांसदों के भी टूटने की खबर है। उधर बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 80 में से 58 विधायक अलग गुट बना चुके हैं। इस गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को अपना नेता बनाया है। स्पीकर ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दे दी है।


Previous News Next News

More News

ट्रंप ने ईरान युद्ध खत्म किया

June 13, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त कर दिया है। युद्ध शुरू होने के करीब ढाई महीने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध खत्म कर दिया है। इसके साथ ही सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आई है कि रविवार…

नेतन्याहू का ईरान पर निशाना

June 13, 2026

नई दिल्ली। ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एकतरफा ऐलान से हैरान हुए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि वे जब तक इजराइल के प्रधानमंत्री हैं, तब तक ईरान परमाणु बम नहीं बना पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वे…

अमेरिकी राजनयिक दूसरी बार तलब

June 13, 2026

नई दिल्ली। भारत ने शुक्रवार को एक बार फिर अमेरिकी राजनयिक को तलब किया। होर्मुज की खाड़ी के पास भारतीय नाविकों वाले टैंकर पर अमेरिका की ओर से किए गए हमले का विरोध दर्ज कराने के लिए विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को तलब किया। 24 घंटे में दूसरी बार अमेरिका के कार्यवाहक राजदूत जेसन…

अब भी द्रोणागिरी पर्वत लाएंगे या नहीं राहुल?

June 13, 2026

सब नसीब की बातें हैं। एक देश है, एक संविधान है, सब के लिए एक नियम-क़ानून हैं, फिर भी अगर भोपाल और रांची में किसी का आसमानी सुल्तानी से सब-कुछ छिन जाता है और किसी को सब-कुछ मिल जाता है तो इसे आप नसीब का खेल नहीं मानेंगे तो और क्या मानेंगे? इसलिए देना है…

नाविकों की मौत पर राहुल ने उठाए सवाल

June 13, 2026

नई दिल्ली। होर्मुज की खाड़ी के पास अमेरिकी नौसेना के हमले में तीन भारतीय नाविकों के मारे जाने की घटना पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को इस मामले पर चुप्पी साधने के लिए उनको कठघरे में खड़ा किया। राहुल ने कहा कि तीन दिनों में…

logo