अमेरिका ने होर्मुज में मारे ईरानी ड्रोन

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका एक तरफ ईरान से स्थायी युद्धविराम की वार्ता कर रहा है और दूसरी ओर दोनों एक दूसरे पर हमले भी कर रहे हैं। रविवार को खबर आई कि अमेरिकी सेना ने होर्मुज की खाड़ी में दो ईरानी ड्रोन मार गिराए। खुद अमेरिका ने यह दावा किया है। अमेरिकी सेना ने कहा है कि ये ड्रोन वहां से गुजरने वाले जहाजों के लिए खतरा बन रहे थे। अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड के मुताबिक, मध्य पूर्व में तैनात अमेरिकी सैनिकों ने शनिवार को यह कार्रवाई की।

दूसरी ओर ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया। ईरानी विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि अमेरिका तनाव कम करने के बजाय अपनी सैन्य कार्रवाई से पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है। ईरान ने कहा है कि अमेरिका के साथ बातचीत में सबसे बड़ी परेशानी उसका बार बार बदलता रुख है। ईरान का कहना है कि अमेरिकी अधिकारी अलग-अलग बयान देते हैं, जिससे किसी समझौते तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

इस बीच ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि दोनों देशों के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता से संदेशों का आदान प्रदान जारी है, लेकिन बातचीत आगे नहीं बढ़ पा रही है। बगाई ने कहा कि अमेरिका को ईरान के अधिकारों को स्वीकार करना होगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत ईरान को शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम चलाने और यूरेनियम संवर्धन का अधिकार है।


Previous News Next News

More News

छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

July 29, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब उन्होंने इस ‘बर्बरता’ के लिए जिम्मेदार का नाम सदन में लिया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने सदन में अमित…

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से

July 29, 2026

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य…

उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी

July 29, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता…

सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें : योगी

July 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को तबाह करना चाहती हैं और देश के नागरिक ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विगत 23 जुलाई से जारी श्रीराम कथा के विश्राम…

ड्रीमलाइनर के ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली: सरकार

July 29, 2026

सरकार ने बुधवार को बताया कि बोइंग कंपनी ने ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच ‘‘लॉकिंग सिस्टम’’ की विस्तृत जांच की और इसमें कोई असामान्यता नहीं पाई गई। यह जांच इस साल फरवरी में लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु उड़ान संचालन के बाद एयर इंडिया के एक पायलट द्वारा इस प्रणाली में संभावित समस्या की ओर ध्यान दिलाने…

logo