ईरानी टीम को अमेरिका ने दिया वीजा

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। ईरान में भले अमेरिका अब भी बम और मिसाइल बरसा रहा है और स्थायी युद्धविराम नहीं हुआ है लेकिन अमेरिका ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए ईरान की टीम के खिलाड़ियों को वीजा जारी कर दिया है। गौरतलब है कि इस साल का फीफा वर्ल्ड कप अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में साझा तौर पर आयोजित किया जा रहा है।

बहरहाल, अमेरिका ने ईरान की टीम के खिलाड़ियों को तो वीजा दे दिया है लेकिन टीम के कई सपोर्ट स्टाफ और अधिकारियों को अब तक अमेरिकी वीजा नहीं मिला है। इस पर ईरान ने अमेरिका पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि, फुटबॉल महासंघ के महासचिव हेदायत मोम्बेनी और उपाध्यक्ष मेहदी मोहम्मद नबी सहित 14 अधिकारी और सहयोगी स्टाफ अभी भी वीजा का इंतजार कर रहे हैं।

फुटबॉल महासंघ का कहना है कि अधिकारियों और सपोर्ट स्टाफ को वीजा नहीं मिलने से टीम को बराबरी का मौका नहीं मिल रहा है और वह इस मामले को फीफा के सामने उठाएगा। दूसरी ओर अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि सभी खिलाड़ियों, कोच, ट्रेनर और कुछ सपोर्ट स्टाफ को वीजा जारी कर दिया गया है, लेकिन कुछ आवेदनों को मंजूरी नहीं दी गई। ईरानी टीम फिलहाल तुर्किए के अंताल्या में प्रैक्टिस कर रही है और वहां से मेक्सिको रवाना होगी। गौरतलब है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन इस बार 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में होगा। पहली बार यह टूर्नामेंट तीन देशों की मेजबानी में खेला जाएगा। इसमें 48 टीमें हिस्सा लेंगी।

एक तरफ ईरान ने वीजा की शिकायत की है तो साथ ही ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया है। मंत्रालय का कहना है कि अमेरिका तनाव कम करने के बजाय अपनी सैन्य कार्रवाई से पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि अमेरिका ने सीरिक क्षेत्र और केश्म द्वीप पर ईरान के तटीय रडार और निगरानी केंद्रों पर हमला किया, जो सीजफायर का उल्लंघन है।


Previous News Next News

More News

छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

July 29, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब उन्होंने इस ‘बर्बरता’ के लिए जिम्मेदार का नाम सदन में लिया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने सदन में अमित…

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से

July 29, 2026

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य…

उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी

July 29, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता…

सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें : योगी

July 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को तबाह करना चाहती हैं और देश के नागरिक ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विगत 23 जुलाई से जारी श्रीराम कथा के विश्राम…

ड्रीमलाइनर के ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली: सरकार

July 29, 2026

सरकार ने बुधवार को बताया कि बोइंग कंपनी ने ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच ‘‘लॉकिंग सिस्टम’’ की विस्तृत जांच की और इसमें कोई असामान्यता नहीं पाई गई। यह जांच इस साल फरवरी में लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु उड़ान संचालन के बाद एयर इंडिया के एक पायलट द्वारा इस प्रणाली में संभावित समस्या की ओर ध्यान दिलाने…

logo