ब्याज दरों में बदलाव नहीं

Categorized as समाचार

मुंबई। मौद्रिक नीति की दोमासिक समीक्षा नीति की बैठक के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। महंगाई की आशंका बढ़ी है इसके बावजूद रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं की है। रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर बरकरार रखा है। इससे आवास और वाहन के लोन महंगे नहीं होंगे और कर्ज की किस्तें नहीं बढ़ेगी। हालांकि रिजर्व बैंक ने 2027 के वित्त वर्ष में महंगाई के अनुमान को 4.6 फीसदी से बढ़ा कर 5.1 फीसदी कर दिया है।

रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार, पांच जून को मौद्रिक नीति समिति की बैठक के फैसलों की जानकारी दी। रिजर्व बैंक ने पश्चिम एशिया के तनाव और उससे पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित होने की वजह से आर्थिक विकास दर यानी जीडीपी की विकास दर के अनुमान को घटा दिया है। अब चालू वित्त वर्ष यानी 2026-27 के लिए जीडीपी की विकास दर अनुमान को 6.9 से घटा कर 6.6 फीसदी कर दिया गया है।

महंगाई के बढ़ते जोखिमों के बावजूद मौद्रिक नीति समिति ने अपनी नीति का रुख तटस्थ बनाए रखने का फैसला किया है। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि खुदरा महंगाई अभी तय लक्ष्य के दायरे में है, लेकिन वैश्विक तनाव के कारण ईंधन की बढ़ती कीमतें आगे चलकर खुदरा बाजार और आम जनता की जेब पर दबाव डाल सकती हैं। उन्होंने दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान कम बारिश के अनुमान को लेकर भी चिंता जताई है। इसका सीधा असर फसल की पैदावार और ग्रामीण इलाकों में मांग पर पड़ सकता है।


Previous News Next News

More News

छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

July 29, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब उन्होंने इस ‘बर्बरता’ के लिए जिम्मेदार का नाम सदन में लिया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने सदन में अमित…

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से

July 29, 2026

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य…

उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी

July 29, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता…

सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें : योगी

July 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को तबाह करना चाहती हैं और देश के नागरिक ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विगत 23 जुलाई से जारी श्रीराम कथा के विश्राम…

ड्रीमलाइनर के ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली: सरकार

July 29, 2026

सरकार ने बुधवार को बताया कि बोइंग कंपनी ने ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच ‘‘लॉकिंग सिस्टम’’ की विस्तृत जांच की और इसमें कोई असामान्यता नहीं पाई गई। यह जांच इस साल फरवरी में लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु उड़ान संचालन के बाद एयर इंडिया के एक पायलट द्वारा इस प्रणाली में संभावित समस्या की ओर ध्यान दिलाने…

logo