पटना के दो कोचिंगों में विवाद का मामला तूल पकड़ा, खान सर के खिलाफ एफआईआर

Categorized as समाचार

बिहार की राजधानी पटना में दो कोचिंग संस्थानों में शुरू हुए विवाद का मामला अब तूल पकड़ लिया है। इस बीच, खान ग्लोबल स्टडीज में हुई तोड़फोड़ की घटना के संबंध में अब फैसल खान उर्फ ‘खान सर’ पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। इधर, पुलिस ने छात्रों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। 

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान में कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई थी और परिसर पर पथराव किया गया था। इसके बाद गुरुवार को एक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कथित तौर पर गोली चलाने के आरोप में खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान के दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार किया था।

जानकारी के मुताबिक, इनके बयान के आधार पर फैसल खान को भी आरोपी बनाया गया है। इस बीच पटना पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि कदमकुआं थानांतर्गत खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर पथराव एवं तोड़फोड़ की गई थी। उक्त के संदर्भ में कदमकुआं थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। अनुसंधान के क्रम में एक वीडियो के सामने आने के बाद दो लोग घटना के पश्चात हवाई फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Also Read : नीट पेपर लीक मामले में आरोपी मनीषा वाघमारे की जमानत पर फैसला सुरक्षित

वीडियो के सत्यापन के बाद खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान से जुड़े दो गार्ड को हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। प्रयोग किए गए हथियारों को जब्त करके एफएसएल जांच के लिए अग्रसित किया जा रहा है। बयान में अनुरोध करते हुए कहा गया है सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध है कि कोचिंग सेंटर की प्रतिस्पर्धा में किसी के बहकावे में न आएं। अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर पथराव और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। गुरुवार को इसके विरोध में छात्रों ने पटना में कैंडल मार्च भी निकाला था। बता दें कि पहले चर्चित शिक्षक खान सर ने गोली चलने की बात कही थी। हालांकि बाद में वे इससे पलट गए थे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

July 29, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब उन्होंने इस ‘बर्बरता’ के लिए जिम्मेदार का नाम सदन में लिया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने सदन में अमित…

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से

July 29, 2026

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य…

उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी

July 29, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता…

सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें : योगी

July 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को तबाह करना चाहती हैं और देश के नागरिक ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विगत 23 जुलाई से जारी श्रीराम कथा के विश्राम…

ड्रीमलाइनर के ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली: सरकार

July 29, 2026

सरकार ने बुधवार को बताया कि बोइंग कंपनी ने ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच ‘‘लॉकिंग सिस्टम’’ की विस्तृत जांच की और इसमें कोई असामान्यता नहीं पाई गई। यह जांच इस साल फरवरी में लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु उड़ान संचालन के बाद एयर इंडिया के एक पायलट द्वारा इस प्रणाली में संभावित समस्या की ओर ध्यान दिलाने…

logo