भारत-वेनेजुएला में दोपक्षीय वार्ता

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। भारत के दौरे पर आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच गुरुवार को हैदराबाद हाउस में दोपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें दोनों देशों के दोपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर सहमति बनी। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय भारत वेनेजुएला से ज्यादा तेल खरीद रहा है। यह भी ध्यान रहे पिछले दिनों भारत के दौरे पर आए अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति भारत आएंगी और भारत अब वेनेजुएला से ज्यादा तेल खरीदेगा।

बहरहाल, प्रधानमंत्री मोदी के साथ कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज की दोपक्षीय वार्ता के बाद विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया कि दोनों नेताओं ने दोपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। विदेश मंत्रालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा गया, ‘आज पीएम मोदी ने वेनेज़ुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ व्यापक चर्चा की। दोनों नेताओं ने दोपक्षीय संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा की और ऊर्जा, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य सेवा, ऑटोमोबाइल आदि क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसरों की तलाश की’।

मंत्रालय ने बताया कि, ‘दोनों नेताओं ने आपसी हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों पक्षों ने दोपक्षीय साझेदारी को और गहरा करने और ‘ग्लोबल साउथ’ के हितों को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई’। इससे पहले विदेश मंत्री जयशंकर ने डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की थी।

जयशंकर ने कहा कि भारत और वेनेजुएला के संबंधों को मजबूत करने में रोड्रिगेज की लंबे समय से महत्वपूर्ण भूमिका रही है और प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी बातचीत दोनों देशों के सहयोग को और आगे बढ़ाएगी। गौरतलब है कि अमेरिका ने चार जनवरी को तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का तख्तापलट कर दिया था। इसके बाद से रोड्रिगेज कार्यवाहक राष्ट्रपति हैं। रोड्रिगेज की भारत यात्रा इस लिहाज से अहम है कि पश्चिम एशिया में चल रही जंग की वजह से होर्मुज की खाड़ी बंद है और भारत की ऊर्जा चुनौतियां बढ़ी हुई हैं।

अससल में वेनेजुएला में तख्तापलट के बाद से अमेरिकी पाबंदी कम हुई है, जिससे भारत में तेल खरीद बढ़ी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक वेनेजुएला ने तेल सप्लाई के मामले में सऊदी अरब और अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। अभी केवल रूस और संयुक्त अरब अमीरात ने ही उससे ज्यादा तेल भारत को सप्लाई किया है। बताया गया है कि मई में भारत को वेनेजुएला से होने वाली तेल सप्लाई अप्रैल के मुकाबले करीब 50 फीसदी बढ़ गई है।


Previous News Next News

More News

छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

July 29, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब उन्होंने इस ‘बर्बरता’ के लिए जिम्मेदार का नाम सदन में लिया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने सदन में अमित…

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से

July 29, 2026

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य…

उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी

July 29, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता…

सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें : योगी

July 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को तबाह करना चाहती हैं और देश के नागरिक ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विगत 23 जुलाई से जारी श्रीराम कथा के विश्राम…

ड्रीमलाइनर के ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली: सरकार

July 29, 2026

सरकार ने बुधवार को बताया कि बोइंग कंपनी ने ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच ‘‘लॉकिंग सिस्टम’’ की विस्तृत जांच की और इसमें कोई असामान्यता नहीं पाई गई। यह जांच इस साल फरवरी में लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु उड़ान संचालन के बाद एयर इंडिया के एक पायलट द्वारा इस प्रणाली में संभावित समस्या की ओर ध्यान दिलाने…

logo