ट्रंप की मंजूरी नहीं मिलने से ईरान नाराज

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के युद्धविराम के जिस समझौते को फाइनल माना जा रहा था उस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंजूरी नहीं दी है। वे व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में थे और वहां उन्होंने समझौते का मसौदा देखा लेकिन उसे मंजूरी नहीं दी। इससे ईरान नाराज है। ईरान की ओर से कहा गया है कि ट्रंप ने एक बार फिर धोखा किया है।

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी के पूर्व कमांडर मोहसिन रेजाई ने तीसरी बार विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। रेजाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘समुद्री नाकेबंदी जारी रखकर और बातचीत में जरूरत से ज्यादा मांगें रखकर ट्रंप ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनका झुकाव बातचीत की तरफ नहीं है’। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप बातचीत के बजाय किसी दूसरे मकसद को आगे बढ़ा रहे हैं।

इस बीच अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के साथ समझौते को लेकर धैर्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं और उनका मानना है कि कोई भी डील अच्छी डील होगी। सिंगापुर में एक कार्यक्रम के दौरान हेगसेथ ने कहा कि ट्रंप ऐसा समझौता चाहते हैं, जिससे ईरान परमाणु हथियार हासिल न कर सके। उन्होंने बताया कि, राष्ट्रपति ने कहा है कि अगर ईरान परमाणु कार्यक्रम को लेकर सहमति नहीं बनाता, तो सैन्य ताकत का इस्तेमाल किया जा सकता है।

गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के युद्धविराम समझौते की खबर आई थी। अमेरिकी अखबार ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट में कहा गया था कि ईरान को तीन सौ अरब डॉलर यानी करीब साढ़े 28 लाख करोड़ रुपए का पैकेज दिया जा सकता है। साथ ही अमेरिकी कंपनियों को ईरान में निवेश की अनुमति भी मिल सकती है। ईरान की ओर से भी पुनर्निर्माण पैकेज की बात स्वीकार की गई थी। लेकिन ट्रंप ने इस समझौते को मंजूरी नहीं दी।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि दोनों देश परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौते के करीब हैं। उन्होंने कहा कि, ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा और उसके पास मौजूद संवर्धित यूरेनियम को खत्म कर दिया जाएगा। हालांकि, ईरान ने ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि फिलहाल परमाणु मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं चल रही है।


Previous News Next News

More News

अफगानिस्तान में पुराने युद्ध का ब‍िना फटा बम अचानक फटने से क‍िशोर घायल

June 3, 2026

अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी प्रांत में मंगलवार को बम फटने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी प्रांतीय पुलिस कार्यालय ने बुधवार को दी। यह घटना गिलान जिले में हुई। लड़के को एक खिलौने जैसी दिखने वाली चीज मिली थी और वह उससे खेलने लगा। तभी वह वस्तु अचानक फट गई…

पटना : खान सर की कोचिंग पर हमला करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

June 3, 2026

बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ और गार्ड के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद भी शामिल बताए जा रहे हैं।   पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस…

दिल्ली : मालवीय नगर के बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, 10 लोगों की मौत

June 3, 2026

बुधवार सुबह दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित बहुमंजिला ‘लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट’ में भीषण आग लग गई। इसमें अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायलों को बाहर निकाल लिया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।  दिल्ली पुलिस के मुताबिक घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका…

ममता बनर्जी का टीएमसी को टूटने से बचाने के लिए बड़ा फैसला, संगठन में होंगे फेरबदल

June 3, 2026

पश्चिम बंगाल की सत्ता में 15 साल तक काबिज रही टीएमसी अब टूटने के कगार पर है और पार्टी को बचाने के लिए पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अहम फैसला लिया है। इस फैसले के तहत पार्टी की सभी समितियां, साथ ही इसके सभी फ्रंटल संगठन, तत्काल प्रभाव से भंग कर दिए…

तीन आदिवासी बालिकाओं की मृत्यु दुर्भाग्यपूर्ण, कठोर कार्रवाई हो: दिग्विजय सिंह

June 3, 2026

राज्यसभा सांसद एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील के अंतर्गत आदिवासी बहुल ग्राम सगौर में कुएं में डूबने से तीन नाबालिग आदिवासी बालिकाओं की हुई दर्दनाक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही एवं पेयजल व्यवस्था की विफलता का गंभीर उदाहरण बताते…

logo