ईरान-अमेरिका समझौते में देरी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका के बाद अब ईरान ने भी कहा है कि युद्धविराम के लिए तैयार मसौदा अभी फाइनल नहीं हुआ है। इससे पहले खबर आई थी कि मसौदा तैयार हो गया है और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी का इंतजार हो रहा है। हालांकि अमेरिका ने इससे इनकार कर दिया था। अब ईरान ने भी कहा है कि समझौता फाइनल नहीं हुआ है। ईरानी मीडिया के मुताबिक हाल के दिनों में मसौदे में बदलवा किए गए हैं।

ईरानी अधिकारियों के हवाले से खबर आई है कि अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर मीडिया में आई जानकारियां सही नहीं हैं। इससे पहले कई खबरों में बताया गया था कि अमेरिका और ईरान 60 दिन के सीजफायर को बढ़ाने और युद्ध को स्थायी रूप से खत्म करने के लिए बातचीत शुरू करने पर सहमति बना चुकी है।

इससे पहले अमेरिका में एक वेबसाइट ‘एक्सिओस’ की रिपोर्ट में कहा गया था कि संभावित समझौते के तहत होर्मुज की खाड़ी में जहाजों की आवाजाही बिना रोकटोक जारी रहेगी और अमेरिका ईरानी बंदरगाहों पर लगी अपनी नौसैनिक नाकेबंदी हटाएगा। इस बीच ईरान ने कहा है कि पश्चिम एशिया के देशों की सुरक्षा और शांति से जुड़े फैसले इलाके के देश खुद लें। अमेरिका और इजराइल को इसमें शामिल नहीं किया जाना चाहिए।


Previous News Next News

More News

अफगानिस्तान में पुराने युद्ध का ब‍िना फटा बम अचानक फटने से क‍िशोर घायल

June 3, 2026

अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी प्रांत में मंगलवार को बम फटने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी प्रांतीय पुलिस कार्यालय ने बुधवार को दी। यह घटना गिलान जिले में हुई। लड़के को एक खिलौने जैसी दिखने वाली चीज मिली थी और वह उससे खेलने लगा। तभी वह वस्तु अचानक फट गई…

पटना : खान सर की कोचिंग पर हमला करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

June 3, 2026

बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ और गार्ड के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद भी शामिल बताए जा रहे हैं।   पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस…

दिल्ली : मालवीय नगर के बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, 10 लोगों की मौत

June 3, 2026

बुधवार सुबह दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित बहुमंजिला ‘लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट’ में भीषण आग लग गई। इसमें अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायलों को बाहर निकाल लिया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।  दिल्ली पुलिस के मुताबिक घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका…

ममता बनर्जी का टीएमसी को टूटने से बचाने के लिए बड़ा फैसला, संगठन में होंगे फेरबदल

June 3, 2026

पश्चिम बंगाल की सत्ता में 15 साल तक काबिज रही टीएमसी अब टूटने के कगार पर है और पार्टी को बचाने के लिए पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अहम फैसला लिया है। इस फैसले के तहत पार्टी की सभी समितियां, साथ ही इसके सभी फ्रंटल संगठन, तत्काल प्रभाव से भंग कर दिए…

तीन आदिवासी बालिकाओं की मृत्यु दुर्भाग्यपूर्ण, कठोर कार्रवाई हो: दिग्विजय सिंह

June 3, 2026

राज्यसभा सांसद एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील के अंतर्गत आदिवासी बहुल ग्राम सगौर में कुएं में डूबने से तीन नाबालिग आदिवासी बालिकाओं की हुई दर्दनाक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही एवं पेयजल व्यवस्था की विफलता का गंभीर उदाहरण बताते…

logo