बंगाल सरकार ने बाड़ लगाने के लिए 7 दिनों में बीएसएफ को 600 हेक्टेयर जमीन सौंपी: अमित शाह

Categorized as समाचार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में नवगठित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी के काम को मजबूत करने के लिए सात दिनों के भीतर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को 600 हेक्टेयर भूमि सौंप दी है। 

गांधीनगर जिले के सोनीपुर गांव में 340 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के उ‌द्घाटन और शिलान्यास समारोह के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने राज्य में सीमा पर बाड़ लगाने के काम में तेजी लाने के अपने चुनावी वादे को पूरा किया है।

अमित शाह ने कहा, “हमने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि यदि आप हमें सत्ता सौंपते हैं तो हम कुछ ही दिनों के भीतर बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने का काम शुरू कर देंगे।”

उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए कहा, “मैं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को महज सात दिनों के भीतर बीएसएफ को 600 हेक्टेयर भूमि सौंपने के लिए बधाई देना चाहता हूं। चिकन नेक क्षेत्र में 121 हेक्टेयर भूमि भी केंद्र सरकार को सौंप दी गई है।”

अमित शाह ने इस कदम को भाजपा के व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंडे से जोड़ा और दावा किया कि बंगाल में सरकार परिवर्तन के बाद बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ पहले ही कम हो गई है।

Also Read : कच्चे तेल में तेजी और वैश्विक अस्थिरता से सोना और चांदी फिसले

उन्होंने कहा, “पहले ममता के शासनकाल में हर दिन घुसपैठ होती थी, लेकिन अब घुसपैठिए खुद ही वापस लौटने लगे हैं।”

केंद्रीय गृह मंत्री ने ये टिप्पणियां भाजपा के देश भर में बढ़ते राजनीतिक प्रभाव को उजागर करते हुए कीं।

उन्होंने हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार को निर्णायक रूप से हराया था।

उन्होंने कहा, “आज भाजपा देश के 80 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र में शासन कर रही है। हाल ही में बंगाल में चुनाव हुए, जहां दीदी की सरकार पूरी तरह से साफ हो गई।”

गृह मंत्री अमित शाह ने यह भी कहा कि भाजपा का ‘भगवा झंडा’ अब पूरे गंगा क्षेत्र में ‘उत्तराखंड से गंगासागर तक लहरा रहा है।

यह भाषण अमित शाह के गांधीनगर दौरे के दौरान दिया गया, जहां वे कई विकास कार्यक्रमों में भाग लेने आए थे, जिनमें कलोल और गांधीनगर उत्तर विधानसभा क्षेत्रों में पेयजल सुविधाओं का उद्घाटन, सौंदर्याकृती आंगनबाड़ी केंद्र और ग्राम विकास परियोजनाएं शामिल थीं।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों के भीतर दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 1,200 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन या शुभारंभ किया गया है। उन्होंने इन परियोजनाओं का श्रेय राज्य सरकार, केंद्र सरकार और निजी औद्योगिक समूहों से प्राप्त कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी निधि को दिया।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अफगानिस्तान में पुराने युद्ध का ब‍िना फटा बम अचानक फटने से क‍िशोर घायल

June 3, 2026

अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी प्रांत में मंगलवार को बम फटने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी प्रांतीय पुलिस कार्यालय ने बुधवार को दी। यह घटना गिलान जिले में हुई। लड़के को एक खिलौने जैसी दिखने वाली चीज मिली थी और वह उससे खेलने लगा। तभी वह वस्तु अचानक फट गई…

पटना : खान सर की कोचिंग पर हमला करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

June 3, 2026

बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ और गार्ड के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद भी शामिल बताए जा रहे हैं।   पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस…

दिल्ली : मालवीय नगर के बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, 10 लोगों की मौत

June 3, 2026

बुधवार सुबह दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित बहुमंजिला ‘लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट’ में भीषण आग लग गई। इसमें अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायलों को बाहर निकाल लिया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।  दिल्ली पुलिस के मुताबिक घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका…

ममता बनर्जी का टीएमसी को टूटने से बचाने के लिए बड़ा फैसला, संगठन में होंगे फेरबदल

June 3, 2026

पश्चिम बंगाल की सत्ता में 15 साल तक काबिज रही टीएमसी अब टूटने के कगार पर है और पार्टी को बचाने के लिए पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अहम फैसला लिया है। इस फैसले के तहत पार्टी की सभी समितियां, साथ ही इसके सभी फ्रंटल संगठन, तत्काल प्रभाव से भंग कर दिए…

तीन आदिवासी बालिकाओं की मृत्यु दुर्भाग्यपूर्ण, कठोर कार्रवाई हो: दिग्विजय सिंह

June 3, 2026

राज्यसभा सांसद एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील के अंतर्गत आदिवासी बहुल ग्राम सगौर में कुएं में डूबने से तीन नाबालिग आदिवासी बालिकाओं की हुई दर्दनाक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही एवं पेयजल व्यवस्था की विफलता का गंभीर उदाहरण बताते…

logo