डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री

Categorized as समाचार

बेंगलुरू। राजधानी दिल्ली में हुई मैराथन बैठक के 48 घंटे के अंदर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा हो सकता है। जानकार सूत्रों का कहना है कि सिद्धारमैया गुरुवार को सुबह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात के लिए समय मांगा है। हालांकि इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में कल बात करेंगे। बताया जा रहा है कि उनके इस्तीफे के बाद उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली में मंगलवार को राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ सिद्धारमैया और शिवकुमार की मुलाकात हुई थी। उसके बाद सिद्धारमैया रात में ही लौट गए। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह वे अपने मंत्रियों के साथ नाश्ता करेंगे और उसके बाद इस्तीफा देने जाएंगे। कांग्रेस विधायक आरवी देशपांडे ने बुधवार को कहा, ‘मुख्यमंत्री पहले ही इस्तीफा देने का फैसला कर चुके हैं। वह कल इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने मुझे बताया कि मैं हाईकमान को वचन दे चुका हूं। अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला हाईकमान करेगा’।

कर्नाटक में सत्ता बदलने की तैयारियों के बीच कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला बेंगलुरु पहुंच गए हैं। हालांकि उन्होंने कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बारे में कुछ नहीं कहा है। सुरजेवाला ने कहा है कि अभी बैठक नहीं बुलाई गई है। लेकिन बताया जा रहा है कि गुरुवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें डीके शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। गुरुवार को ही वे राज्यपाल से मिल कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

कांग्रेस आलाकमान की ओर से बिहार के फॉर्मूले पर सिद्धारमैया को राज्यसभा भेजने की बात कही गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि डीके शिवकुमार की सरकार में सिद्धारमैया के बेटे को मंत्री बनाया जा सकता है। गौरतलब है कि 26 मई को सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंचे थे। दोनों नेताओं की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ करीब छह घंटे तक बैठक हुई। बैठक के बाद कांग्रेस की ओर से कहा गया था कि राज्यसभा चुनाव और विधान परिषद चुनाव के बारे में चर्चा हुई है। लेकिन बाद में खबर आई कि बैठक में राहुल गांधी ने सिद्धारमैया को पद छोड़ने के लिए कहा।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo