ट्रंप और नेतन्याहू में मतभेद

Categorized as समाचार

वॉशिंगटन/नई दिल्ली। ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच मतभेद खुल कर सामने आ गए हैं। ‘सीएनएन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू चाहते हैं कि ईरान पर हमला जारी रहे, जबकि राष्ट्रपति ट्रंप फिलहाल बातचीत और समझौते के प्रयास को मौका देना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक फोन पर बातचीत हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि नेतन्याहू ने ट्रंप से कहा कि ईरान पर प्रस्तावित हमले रोकना गलती है और सैन्य कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। ‘सीएनएन’ के मुताबिक, ट्रंप ने रविवार को नेतन्याहू को बताया था कि अमेरिका ईरान पर नए लक्षित हमले की तैयारी कर रहा है। इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन स्लेजहैमर’ नाम दिया जाना था। लेकिन करीब 24 घंटे बाद ट्रंप ने कहा कि मंगलवार के लिए तय हमलों को फिलहाल रोक दिया गया है। ट्रंप ने कहा कि कतर, सऊदी अरब और यूएई जैसे खाड़ी देशों की अपील पर यह फैसला लिया गया।

अमेरिकी मीडिया ‘सीएनएन’ की रिपोर्ट की पुष्टि ‘अल जजीरा’ ने भी की है। ‘अल जजीरा’ की रिपोर्ट में भी बताया गया कि अमेरिका ईरान के साथ तनाव कम करने और सीजफायर बनाए रखने की कोशिश कर रहा है, वहीं इजराइल में फिर से युद्ध की बातें तेज हो गई हैं। इसकी खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार ईरान पर सख्त रुख बनाए रखना चाहती है।

उधर इजराइल के एक टीवी एंकर शिमोन रिक्लिन ने एक लाइव शो में दावा किया कि तेहरान पर दोबारा हमला हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के एक कथित यूरेनियम स्टोरेज ठिकाने को निशाना बनाया जा सकता है। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक काल्पनिक चर्चा थी। हालांकि बाद में इस पर विवाद भी हुआ। जानकारों का कहना है कि इजराइल ईरान पर दबाव बनाए रखना चाहता है। लेकिन अमेरिका की मंजूरी के बिना बड़ा हमला करना उसके लिए आसान नहीं होगा। उधर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के आकलन में दावा किया गया है कि ईरान हमलों के बाद अपनी सैन्य क्षमता उम्मीद से ज्यादा तेजी से बहाल कर रहा है।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के सामने ईडी का खतरा

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती तो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की है ही लेकिन एक बड़ी चुनौती प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की है। वह चुनौती कब और कहां से कांग्रेस को परेशान करने लगेगी यह पता नहीं चल पाता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता ने कहा कि कई बार लगता है…

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

logo