नीट पेपर लीक केस में शुभम खैरनार की सीबीआई कस्टडी 5 दिन बढ़ी

Categorized as समाचार

नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्य आरोपी माने जा रहे शुभम खैरनार की सीबीआई कस्टडी पांच दिनों के लिए बढ़ा दी है। वहीं, मामले में गिरफ्तार बाकी पांच आरोपियों को अदालत ने 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। 

दरअसल, सीबीआई ने पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के आरोप में गिरफ्तार कुल छह आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। इनमें महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा से गिरफ्तार आरोपी शामिल हैं। कोर्ट में पेश किए गए आरोपियों में नासिक निवासी शुभम खैरनार, जयपुर के मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल और दिनेश बिवाल, गुरुग्राम के यश यादव तथा महाराष्ट्र के अहिल्या नगर निवासी धनंजय लोखंडे के नाम शामिल हैं।

Also Read : बिना अनुमति इंटरव्यू क्लिप इस्तेमाल करने पर भड़के आर. माधवन

सीबीआई ने कोर्ट से शुभम खैरनार की कस्टडी बढ़ाने की मांग की। एजेंसी का कहना था कि हाल ही में गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों के साथ शुभम खैरनार का सामना कराना जरूरी है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को लेकर भी उससे आगे पूछताछ की जानी है। जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि मामले में आगे रिकवरी भी करनी है और जांच के सिलसिले में शुभम खैरनार को महाराष्ट्र लेकर जाना पड़ेगा।

सीबीआई ने बाकी पांच आरोपियों, मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, यश यादव और धनंजय लोखंडे, को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार किया। इसके बाद कोर्ट ने सभी पांच आरोपियों को 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

वहीं, शुभम खैरनार के वकील ने सीबीआई की कस्टडी बढ़ाने की मांग का विरोध किया। बचाव पक्ष ने अदालत में कहा कि सात दिनों की पूछताछ के दौरान सीबीआई को क्या मिला, यह एजेंसी को कोर्ट के सामने स्पष्ट करना चाहिए।

नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामला देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लगातार हो रही गिरफ्तारियों और पूछताछ के बीच अब जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरानी हमले में भारतीय नागरिक की मौत

June 3, 2026

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में एक तरफ ईरान और अमेरिका शांति की वार्ता कर रहे हैं तो दूसरी ओर रूक रूक कर हमले भी कर रहे हैं। ऐसे ही एक हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई है। भारत ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। गौरतलब है कि ईरान ने एक…

ममता बनर्जी की पार्टी टूटी

June 3, 2026

कोलकाता। ममता बनर्जी की 28 साल पुरानी पार्टी तृणमूल कांग्रेस में विभाजन हो गया है। पार्टी के 58 विधायक अलग हो गए हैं। उन्होंने ममता बनर्जी द्वारा चुने गए नेता प्रतिपक्ष के नाम को खारिज कर दिया है और ऋतब्रज बनर्जी को नया नेता चुन लिया है। विधानसभा स्पीकर रथिंद्र बोस ने ऋतब्रज बनर्जी को…

शिवकुमार ने सीएम पद की शपथ ली

June 3, 2026

बेंगलुरू। कर्नाटक कांग्रेस के दिग्गज नेता और वोक्कालिगा समुदाय से आने वाले डीके शिवकुमार आखिरकार राज्य के मुख्यमंत्री बन गए। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उनको बुधवार की शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान शिवकुमार हाथ में संविधान लिए हुए थे। दलित समाज से आने वाले पूर्व गृह मंत्री जी परमेश्वर को…

अमेरिका फिर टैरिफ लगा सकता है

June 3, 2026

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ता के बीच एक बार फिर अमेरिका ने एक नए प्रावधान के तहत भारत पर टैरिफ लगाने का प्रस्ताव किया है। इस नए प्रावधान के जरिए 50 से ज्यादा देशों पर टैरिफ लगाया जा सकता है। यह प्रस्ताव अमेरिका के व्यापार कानून के सेक्शन 301…

बारह साल का मेकअप, पर नया क्या?

June 3, 2026

भारत बदल गया है। कम से कम पिछले बारह वर्षों से यही कथा सुनाई जा रही है। बदलाव भी बड़े पैमाने पर, तेज़ी से और लगभग हर दिन। 2026 का भारत नए संसद भवन वाला भारत है। उसके राजमार्ग चौड़े हो रहे हैं। एक्सप्रेसवे बढ़ रहे हैं। जिन शहरों में कभी हवाई अड्डे नहीं थे,…

logo