‘देश में महंगाई, पीएम मोदी मेलोनी को खिला रहे टॉफियां’, राहुल गांधी

Categorized as समाचार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला। अमेठी में उन्होंने पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात पर तंज कसते हुए कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है, जबकि मोदी जी ‘टॉफियां खा रहे हैं।’

अमेठी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि युवा डिप्रेशन में हैं, नीट का पेपर रद्द हो गया है, गैस और पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, महंगाई बढ़ रही है, और मोदी जी जॉर्जिया मेलोनी के साथ टॉफियां खा रहे हैं।

राहुल गांधी ने यह टिप्पणी पीएम मोदी और मेलोनी की मुलाकात पर की। पीएम मोदी इटली के दौरे पर हैं और उन्होंने मेलोनी से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट किया, जिसका वीडियो खुद इटली की पीएम ने शेयर किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Also Read : बिहार सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल: तेजस्वी यादव

वहीं, इससे पहले रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और आरएसएस को लेकर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अंबेडकर को याद किया जाता है और लोग उनके सामने हाथ जोड़ते हैं, लेकिन जब आरएसएस खुलेआम अंबेडकर के संविधान पर हमला करता है और उसे तार-तार कर देता है, तो वही लोग, जो उनकी प्रतिमा के सामने सिर झुकाते हैं, उनकी विचारधारा को भूल जाते हैं और उसकी रक्षा नहीं करते।

राहुल गांधी ने कहा कि जब आरएसएस के लोग इसी संविधान को आपके सामने ही फाड़कर फेंक देते हैं, तो आप चुप रहते हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि इस संविधान में आपकी आवाज और आपका खून शामिल है। इसकी रक्षा करना और इसे बचाना आपका कर्तव्य और जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आपसे कहते हैं कि आप विदेश यात्रा न करें, सोना न खरीदें और इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदें। आने वाले समय में किसानों को शायद खाद भी उपलब्ध न हो। आर्थिक तूफान आने वाला है। आप बस कुछ ही महीनों में देखेंगे कि महंगाई कहां पहुंच जाएगी, पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम कहां पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री खुलेआम कहते हैं कि सोना मत खरीदो, विदेश यात्रा मत करो, और फिर खुद हजारों करोड़ रुपए के विमान में विदेश यात्रा करते हैं और आप लोग चुप रहते हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के सामने ईडी का खतरा

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती तो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की है ही लेकिन एक बड़ी चुनौती प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की है। वह चुनौती कब और कहां से कांग्रेस को परेशान करने लगेगी यह पता नहीं चल पाता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता ने कहा कि कई बार लगता है…

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

logo