सवालों से घबरा कर भागे पीएम- राहुल

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नॉर्वे की एक पत्रकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछने के बाद हुए विवाद को लेकर राहुल गांधी ने मोदी की आलोचना की है। राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘जब दुनिया एक कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम को कुछ सवालों से घबराकर भागते हुए देखती है, तो भारत की छवि पर क्या असर पड़ता है। जब छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो डरने की भी कोई बात नहीं है’।

गौरतलब है कि नॉर्वे में एक महिला पत्रकार हेली लिंग ने साझा प्रेस ब्रीफिंग के बाद प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछा था। हालांकि वे इसका जवाब दिए बगैर चले गए थे। राहुल ने इसकी आलोचना की है। उन्होंने हेली की सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मोदी के पत्रकार के सवाल का जवाब नहीं देने से भारत की छवि पर असर पड़ा है।

असल में प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे के साथ साझा प्रेस ब्रीफिंग की थी। ब्रीफिंग के बाद मोदी और जोनास गार जाने लगे तब हेली लिंग ने पूछा, ‘पीएम मोदी आप दुनिया की सबसे आजाद प्रेस के कुछ सवालों के जवाब क्यों नहीं देते’। प्रधानमंत्री ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद हेली ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर कर लिखा, ‘नॉर्वे वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में पहले नंबर पर है, जबकि भारत 157वें नंबर पर है। वह इस मामले में फिलीस्तीन, एमीराट्स और क्यूबा से मुकाबला कर रहा है’।

इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने 18 मई को हेली लिंग की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय दूतावास प्रधानमंत्री के दौरे पर एक प्रेस ब्रीफिंग कर रहा है और वे वहां आकर अपने सवाल पूछ सकती हैं। हेली लिंग ने वहां भारत में मानवाधिकार की स्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा, ‘हम भारत पर भरोसा क्यों करें? भारत में जो हो रहा है, क्या उसे रोका जाएगा? क्या प्रधानमंत्री कभी भारतीय प्रेस के कठिन सवालों का जवाब देंगे’?

विदेश मंत्रालय में पश्चिम मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज ने इनका जवाब देने की बजाय भारत की पांच हजार साल की सभ्यता का हवाला दिया और संप्रभुता की बात कही। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि भारत ने दुनिया को बहुत कुछ दिया है। सिबी जॉर्ज ने कहा, ‘कोविड महामारी के दौरान भारत ने दूसरे देशों की मदद की और वैक्सीन पहुंचाई। यही भरोसे की असली वजह है। बाद में हेली लिंग ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने और उनके सहयोगी ने मानवाधिकार और भारत पर भरोसे से जुड़े सवाल पूछे थे, लेकिन उन्हें सीधे जवाब नहीं मिले। भारतीय अधिकारियों ने कोविड, योग और भारत की उपलब्धियों की बातें ज्यादा कीं।


Previous News Next News

More News

छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

July 29, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब उन्होंने इस ‘बर्बरता’ के लिए जिम्मेदार का नाम सदन में लिया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने सदन में अमित…

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से

July 29, 2026

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य…

उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी

July 29, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता…

सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें : योगी

July 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को तबाह करना चाहती हैं और देश के नागरिक ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विगत 23 जुलाई से जारी श्रीराम कथा के विश्राम…

ड्रीमलाइनर के ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली: सरकार

July 29, 2026

सरकार ने बुधवार को बताया कि बोइंग कंपनी ने ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच ‘‘लॉकिंग सिस्टम’’ की विस्तृत जांच की और इसमें कोई असामान्यता नहीं पाई गई। यह जांच इस साल फरवरी में लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु उड़ान संचालन के बाद एयर इंडिया के एक पायलट द्वारा इस प्रणाली में संभावित समस्या की ओर ध्यान दिलाने…

logo