राहुल ने आर्थिक तूफान की चेतावनी दी

Categorized as समाचार

रायबरेली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को अपने चुनाव क्षेत्र रायबरेली के दो दिन के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान राहुल ने देश के आर्थिक हालात पर चिंता जताई और देश में आर्थिक तूफान आने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बहुत कठिन समय आने वाला है। राहुल ने यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस आर्थिक चुनौती का सामना करने से भाग रहे हैं।

राहुल ने मंगलवार को राय बरेली में कहा, ‘अब आर्थिक तूफान आने वाला है। पीएम मोदी ने अडानी और अंबानी वाला जो आर्थिक ढांचा बनाया है, वह टूट कर गिरेगा। इसका नुकसान आम जनता को होगा;। उन्होंने कहा, ‘यूपी की जनता को शॉक लगेगा। बहुत कठिन समय आ रहा है। एक्शन की बजाए पीएम कह रहे हैं कि विदेश यात्रा पर मत जाइए, जबकि खुद दुनिया के चक्कर काट रहे हैं’।

राहुल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘हम आपके साथ खड़े हैं। जहां भी आप जाएंगे, मुझे बुला लीजिए, मैं आपके साथ रहूंगा। आपने मेरा समर्थन किया, आपने बारात घर की मांग की थी, हमने आपको बारात घर भी दे दिया। अगली बार जब यहां शादी होगी तो मुझे जरूर बुलाइएगा, मैं जरूर आऊंगा’। उन्होंने आगे कहा, ‘हमारा रिश्ता प्यार का है, दिल का रिश्ता है, परिवार जैसा रिश्ता है। जनता मेरे लिए माता-पिता, दादी, बहन और भाई जैसी है’।

इससे पहले राहुल गांधी मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने उनका स्वागत किया। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक बैनर, पोस्टर लेकर एयरपोर्ट पहुंचे थे। लखनऊ से राहुल कार से रायबरेली रवाना हुए। रास्ते में काफिला रुकवाकर उन्होंने चुरुवा मंदिर में हनुमानजी के दर्शन किए। पुजारी ने उन्हें माला पहनाई और प्रसाद दिया। बाद में राहुल ने बछरावां में सांसद निधि से बने मैरिज हॉल का उद्घाटन किया।


Previous News Next News

More News

ईरानी हमले में भारतीय नागरिक की मौत

June 3, 2026

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में एक तरफ ईरान और अमेरिका शांति की वार्ता कर रहे हैं तो दूसरी ओर रूक रूक कर हमले भी कर रहे हैं। ऐसे ही एक हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई है। भारत ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। गौरतलब है कि ईरान ने एक…

ममता बनर्जी की पार्टी टूटी

June 3, 2026

कोलकाता। ममता बनर्जी की 28 साल पुरानी पार्टी तृणमूल कांग्रेस में विभाजन हो गया है। पार्टी के 58 विधायक अलग हो गए हैं। उन्होंने ममता बनर्जी द्वारा चुने गए नेता प्रतिपक्ष के नाम को खारिज कर दिया है और ऋतब्रज बनर्जी को नया नेता चुन लिया है। विधानसभा स्पीकर रथिंद्र बोस ने ऋतब्रज बनर्जी को…

शिवकुमार ने सीएम पद की शपथ ली

June 3, 2026

बेंगलुरू। कर्नाटक कांग्रेस के दिग्गज नेता और वोक्कालिगा समुदाय से आने वाले डीके शिवकुमार आखिरकार राज्य के मुख्यमंत्री बन गए। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उनको बुधवार की शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान शिवकुमार हाथ में संविधान लिए हुए थे। दलित समाज से आने वाले पूर्व गृह मंत्री जी परमेश्वर को…

अमेरिका फिर टैरिफ लगा सकता है

June 3, 2026

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ता के बीच एक बार फिर अमेरिका ने एक नए प्रावधान के तहत भारत पर टैरिफ लगाने का प्रस्ताव किया है। इस नए प्रावधान के जरिए 50 से ज्यादा देशों पर टैरिफ लगाया जा सकता है। यह प्रस्ताव अमेरिका के व्यापार कानून के सेक्शन 301…

बारह साल का मेकअप, पर नया क्या?

June 3, 2026

भारत बदल गया है। कम से कम पिछले बारह वर्षों से यही कथा सुनाई जा रही है। बदलाव भी बड़े पैमाने पर, तेज़ी से और लगभग हर दिन। 2026 का भारत नए संसद भवन वाला भारत है। उसके राजमार्ग चौड़े हो रहे हैं। एक्सप्रेसवे बढ़ रहे हैं। जिन शहरों में कभी हवाई अड्डे नहीं थे,…

logo