व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत: पीएम मोदी

Categorized as समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओस्लो में तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में शामिल हुए। समिट में सस्टेनेबिलिटी, इनोवेशन, क्लीन एनर्जी, नई टेक्नोलॉजी और शांतिपूर्ण और खुशहाल भविष्य के लिए सहयोग को मजबूत पर जोर दिया गया। इसके बाद पीएम मोदी ने नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस मीट को संबोधित किया। 

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोकतंत्र, कानून के नियम और बहुपक्षवाद के प्रति साझा प्रतिबद्धता भारत और नॉर्वे को एक नेचुरल साझेदार बनाता है। दोनों देशों ने पश्चिम एशिया और वैश्विक तनाव के मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए।

पीएम मोदी ने कहा आज भारत-नॉर्डिक समिट में शामिल होने पर मुझे खुशी हो रही है। इस समिट का आयोजन करने के लिए राष्ट्रपति का धन्यवाद करता हूं। इस समिट में मैं सभी नॉर्डिक नेताओं का स्वागत करता हूं। लोकतंत्र, कानून के नियम और बहुपक्षवाद के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता हमें नेचुरल साझेदार बनाती है। आठ वर्ष पहले हमने नॉर्डिक देशों के साथ अपने संबंधों को ऊर्जा और गति देने के लिए इस फॉर्मेट का गठन किया।”

उन्होंने कहा मुझे बहुत खुशी है कि पिछले कुछ वर्षों में हमने अपने संबंधों में विशेष प्रगति की है। 10 वर्षों में हमारा द्विपक्षीय व्यापार चार गुना बढ़ा है। नॉर्डिक देशों के निवेश फंड भी भारत की रैपिड ग्रोथ में अहम साझेदार बन रहे हैं। पिछले एक दशक में नॉर्डिक देशों से भारत में निवेश में लगभग 200 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। तेजी से बढ़ते व्यापार और निवेश में भारत की ग्रोथ स्टोरी ने योगदान दिया है, साथ ही नॉर्डिक देशों की अर्थव्यवस्थाओं में भी बहुत सकारात्मक भूमिका निभाई और हजारों नई नौकरियां बनाई हैं। इस मजबूत नींव पर अपने संबंधों को अगले स्तर पर ले जाने के लिए हमने हाल ही में कुछ महत्वपूर्ण पहल किए हैं।

Also Read : नीट यूजी पुनर्परीक्षा को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की

पीएम मोदी ने कहा अक्टूबर 2025 से नॉर्वे, आइसलैंड और अन्य ईएफटीए देशों के साथ हमने व्यापार और आर्थिक साझेदारी लागू की है। कुछ ही महीने पहले हमने भारत-ईयू एफटीए किया, जिसमें डेनमार्क, फिनलैंड और स्वीडन भी भागीदार हैं। इन व्यापार समझौतों से हम भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत करने जा रहे हैं। हमने भारत और नॉर्वे के संबंधों को ग्रीन टेक्नोलॉजी और नवाचार रणनीतिक साझेदारी का स्वरूप देने का निर्णय लिया है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस ग्रीन टेक्नोलॉजी साझेदारी से हम आइसलैंड की जीरो थर्मल इंफिसियरीज, नॉर्वे की ब्लू इकोनॉमी और आर्कटिक और सभी नॉर्डिक देशों के मैरिटाइम में सस्टेनिबिलिटी की विशेषज्ञता को भारत के स्केल के साथ जोड़कर पूरे विश्व के लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित करेंगे। इस यूनिक स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप के गठन से हम स्वीडन की एडवांस मैन्युफैक्चरिंग और डिफेंस, फिनलैंड की टेलीकॉम और डिजिटल तकनीक, डेनमार्क की साइबर सिक्योरिटी और हिलटेक को भारत के टैलेंट के साथ जोड़कर पूरे विश्व के लिए विश्वसनीय समाधान विकसित करेंगे। भारत नॉर्डिक साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हमारे व्यापक रिसर्च और इनोवेशन भी हैं। इसे सुदृढ़ करने के लिए हम साथ मिलकर यूनिवर्सिटी, स्टार्टअप, लैब्स इकोसिस्टम के बीच लिकेज बढ़ाएंगे। हम आर्कटिक और पोलर रिसर्च में अपना सहयोग और गहरा करेंगे। भारत और नॉर्डिक देशों के बीच स्किल डेवलपमेंट और मोबिलिटी के नए अवसर सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा हमने वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए। वैश्विक तनाव और संघर्ष के दौर में भारत और नॉर्डिक देश साथ मिलकर एक नियम आधारित ग्लोबल ऑर्डर को बल देते रहेंगे। यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, हम संघर्ष की शीघ्र समाप्ति और शांति के प्रयासों का समर्थन करते रहेंगे। हम इस बात पर सहमत हैं कि बहुपक्षीय संस्थानों का रिफॉर्म आवश्यक और तुरंत जरूरी भी है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

July 29, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब उन्होंने इस ‘बर्बरता’ के लिए जिम्मेदार का नाम सदन में लिया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने सदन में अमित…

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से

July 29, 2026

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य…

उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी

July 29, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता…

सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें : योगी

July 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को तबाह करना चाहती हैं और देश के नागरिक ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विगत 23 जुलाई से जारी श्रीराम कथा के विश्राम…

ड्रीमलाइनर के ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली: सरकार

July 29, 2026

सरकार ने बुधवार को बताया कि बोइंग कंपनी ने ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच ‘‘लॉकिंग सिस्टम’’ की विस्तृत जांच की और इसमें कोई असामान्यता नहीं पाई गई। यह जांच इस साल फरवरी में लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु उड़ान संचालन के बाद एयर इंडिया के एक पायलट द्वारा इस प्रणाली में संभावित समस्या की ओर ध्यान दिलाने…

logo