मोदी को मिला नार्वे का सर्वोच्च सम्मान

Categorized as समाचार

ओस्लो। नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया है। यह नॉर्वे के सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। इसे मिला कर अब तक प्रधानमंत्री मोदी को 32 अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। इससे पहले रविवार को स्वीडन ने भी उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया था।

स्वीडन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नॉर्वे पहुंचे हैं। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में उन्होंने प्रधानमंत्री योनास गार स्टोरे के साथ दोपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, हरित ऊर्जा और वैश्विक मुद्दों सहित कई अहम विषयों पर चर्चा हुई। भारत और नॉर्वे के संबंधों को और मजबूत बनाने पर भी बातचीत की गई। बाद में प्रधानमंत्री मोदी ने योनास स्टोरे के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले साल भारत और यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन देशों के बीच ऐतिहासिक व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता लागू हुआ था। पीएम मोदी के मुताबिक, यह समझौता भारत और नॉर्वे के बीच साझा विकास और समृद्धि का मजबूत आधार बनेगा।

नॉर्वे में मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया और यूक्रेन जैसे संघर्षों का समाधान बातचीत और कूटनीति से ही निकाला जा सकता है। सिर्फ सैन्य कार्रवाई से स्थायी शांति नहीं लाई जा सकती। उन्होंने कहा कि भारत और नॉर्वे दोनों नियम आधारित व्यवस्था, बातचीत और कूटनीति में विश्वास रखते हैं। चाहे यूक्रेन का मुद्दा हो या पश्चिम एशिया का, भारत शांति और जल्द संघर्ष खत्म कराने की हर कोशिश का समर्थन करता रहेगा। मोदी ने वैश्विक संस्थाओं में सुधार की जरूरत पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे का भी जिक्र किया और कहा कि हर तरह के आतंकवाद को जड़ से खत्म करना भारत और नॉर्वे की साझा प्रतिबद्धता है। उन्होंने पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का समर्थन करने के लिए नॉर्वे का धन्यवाद भी किया। मोदी ने कहा कि मुश्किल समय में नॉर्वे भारत के साथ मजबूती से खड़ा रहा।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के सामने ईडी का खतरा

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती तो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की है ही लेकिन एक बड़ी चुनौती प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की है। वह चुनौती कब और कहां से कांग्रेस को परेशान करने लगेगी यह पता नहीं चल पाता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता ने कहा कि कई बार लगता है…

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

logo