ईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाल ही में चीन की यात्रा से लौटे हैं और खबर है कि वे फिर से ईरान पर हमले की तैयारी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि अमेरिका अगले ही हफ्ते फिर से हमला कर सकता है। अमेरिकी मीडिया समूह ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर के मुताबिक पेंटागन ने हमले के कई विकल्प तैयार किए हैं और अब अंतिम फैसला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को करना है। हालांकि पाकिस्तान अब भी समझौता कराने का प्रयास कर रहा है और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ईरान पहुंचे हैं।

इस बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्रवाई बढ़ाने की योजना तैयार है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, हमले के विकल्पों में ईरान के सैन्य और इंफ्रास्ट्रक्चर ठिकानों पर बड़े हवाई हमले शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी स्पेशल ऑपरेशन फोर्सेज को जमीन पर उतारकर इस्फहान परमाणु साइट में दबे परमाणु सामग्री यानी संवर्धित यूरेनियम तक पहुंचने की कोशिश भी की जा सकती है। हालांकि इस तरह का अभियान बहुत जोखिम भरा हो सकता है।

गौरतलब है कि अमेरिका ने पश्चिम एशिया में 50 हजार से ज्यादा सैनिक तैनात किए हैं। इसके अलावा दो एयरक्राफ्ट कैरियर, एक दर्जन से ज्यादा नेवी डेस्ट्रॉयर और बड़ी संख्या में लड़ाकू विमान भी क्षेत्र में मौजूद हैं। यह भी खबर है कि करीब पांच हजार मरीन और 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के दो हजार पैराट्रूपर्स भी आदेश का इंतजार कर रहे हैं।

इस बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी अचानक ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचे हैं। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना के मुताबिक, यह दौरा पहले से घोषित नहीं था। बताया जा रहा है कि मोहसिन नकवी ईरान के कई सीनियर अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसमें ईरान के गृह मंत्री के साथ बातचीत भी शामिल है।


Previous News Next News

More News

ईरानी हमले में भारतीय नागरिक की मौत

June 3, 2026

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में एक तरफ ईरान और अमेरिका शांति की वार्ता कर रहे हैं तो दूसरी ओर रूक रूक कर हमले भी कर रहे हैं। ऐसे ही एक हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई है। भारत ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। गौरतलब है कि ईरान ने एक…

ममता बनर्जी की पार्टी टूटी

June 3, 2026

कोलकाता। ममता बनर्जी की 28 साल पुरानी पार्टी तृणमूल कांग्रेस में विभाजन हो गया है। पार्टी के 58 विधायक अलग हो गए हैं। उन्होंने ममता बनर्जी द्वारा चुने गए नेता प्रतिपक्ष के नाम को खारिज कर दिया है और ऋतब्रज बनर्जी को नया नेता चुन लिया है। विधानसभा स्पीकर रथिंद्र बोस ने ऋतब्रज बनर्जी को…

शिवकुमार ने सीएम पद की शपथ ली

June 3, 2026

बेंगलुरू। कर्नाटक कांग्रेस के दिग्गज नेता और वोक्कालिगा समुदाय से आने वाले डीके शिवकुमार आखिरकार राज्य के मुख्यमंत्री बन गए। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उनको बुधवार की शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान शिवकुमार हाथ में संविधान लिए हुए थे। दलित समाज से आने वाले पूर्व गृह मंत्री जी परमेश्वर को…

अमेरिका फिर टैरिफ लगा सकता है

June 3, 2026

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ता के बीच एक बार फिर अमेरिका ने एक नए प्रावधान के तहत भारत पर टैरिफ लगाने का प्रस्ताव किया है। इस नए प्रावधान के जरिए 50 से ज्यादा देशों पर टैरिफ लगाया जा सकता है। यह प्रस्ताव अमेरिका के व्यापार कानून के सेक्शन 301…

बारह साल का मेकअप, पर नया क्या?

June 3, 2026

भारत बदल गया है। कम से कम पिछले बारह वर्षों से यही कथा सुनाई जा रही है। बदलाव भी बड़े पैमाने पर, तेज़ी से और लगभग हर दिन। 2026 का भारत नए संसद भवन वाला भारत है। उसके राजमार्ग चौड़े हो रहे हैं। एक्सप्रेसवे बढ़ रहे हैं। जिन शहरों में कभी हवाई अड्डे नहीं थे,…

logo