भारत अवसरों की भूमि है, जो तकनीक और मानवता दोनों से प्रेरित है: प्रधानमंत्री मोदी

Categorized as समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत को अवसरों की धरती बताते हुए कहा कि देश तकनीक और मानवता, दोनों की ताकत से आगे बढ़ रहा है। 

द हेग में भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रही है, ऐसे दौर में भारत नवाचार, आर्थिक विकास और वैश्विक सहयोग की एक अहम ताकत बनकर उभर रहा है।

उन्होंने कहा भारत अवसरों की धरती है, जो तकनीक और मानवता दोनों से प्रेरित है।”

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 महामारी और दुनिया में जारी संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा, “यह दशक दुनिया के लिए चुनौतियों का दशक बनता जा रहा है।

उन्होंने उभरती भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं से निपटने के लिए मजबूत अंतरराष्ट्रीय समन्वय और साझेदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा भारत और नीदरलैंड ऊर्जा सुरक्षा और जल सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लगातार सहयोग बढ़ा रहे हैं।

Also Read : नीट पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को 10 दिन की सीबीआई कस्टडी

उन्होंने आगे कहा कि दोनों देश वैश्विक स्तर पर और अधिक करीब से काम कर सकते हैं और बड़े अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स हासिल करने के लिए मिलकर सहयोग कर सकते हैं।

यूरोप के साथ भारत की बढ़ती आर्थिक भागीदारी का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) दोनों पक्षों के संबंधों को और मजबूत करेगा।

उन्होंने कहा नीदरलैंड उन भारतीय व्यवसायों के लिए एक स्वाभाविक प्रवेश द्वार बन सकता है जो यूरोप में विस्तार करना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में भारतीय प्रवासी समुदाय की भूमिका की भी सराहना की और कहा कि यह समुदाय दोनों देशों के बीच एक भरोसेमंद सेतु का काम करता है और लोगों के बीच संबंधों और आर्थिक सहयोग को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

उत्साहित भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वहां मिले प्यार और उत्साह ने उन्हें ऐसा महसूस कराया जैसे वह भारत के किसी उत्सव में शामिल हों।

उन्होंने कहा इतना प्यार और उत्साह देखकर मैं कुछ पल के लिए भूल गया कि मैं नीदरलैंड में हूं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि द हेग अब भारत-नीदरलैंड दोस्ती का जीवंत प्रतीक बन चुका है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के सामने ईडी का खतरा

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती तो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की है ही लेकिन एक बड़ी चुनौती प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की है। वह चुनौती कब और कहां से कांग्रेस को परेशान करने लगेगी यह पता नहीं चल पाता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता ने कहा कि कई बार लगता है…

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

logo