भारत और यूएई के बीच एलपीजी का करार

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महज तीन घंटे के लिए संयुक्त अरब अमीरात यानी अबू बी के दौरे पर पहुंचे थे। लेकिन इतने कम समय में ही दोनों देशों के बीच रसोई गैस यानी एलपीजी को लेकर बड़ा समझौता हुआ है। इससे पहले  अबूधाबी पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी का विशेष विमान जब यूएई की सीमा में पहुंचा तो यूएई की वायु सेना में शामिल अमेरिकी लड़ाकू विमान एफ 16 ने प्रधानमंत्री के विमान को एस्कॉर्ट किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे भारत के लिए गर्व की बात कहा।

अबूधाबी में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच दोपक्षीय बैठक हुई। इसमें दोनों देशों के बीच एलपीजी की आपूर्ति को लेकर अहम समझौता हुआ। इसके अलावा स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व, रक्षा सहयोग और वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर से जुड़े समझौता ज्ञापन यानी एमओयू पर भी दस्तखत हुआ। यूएई ने भारत के बुनियादी ढांचे और कुछ वित्तीय संस्थाओं में पांच अरब डॉलर निवेश का ऐलान भी किया। बाद में विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया कि दोनों नेताओं ने ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश और पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बातचीत में कहा कि भारत हर परिस्थिति में यूएई के साथ मजबूती से खड़ा है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात के रिश्ते बेहद मजबूत हैं। उन्होंने यूएई को अपना ‘दूसरा घर’ बताते हुए गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं इस शानदार स्वागत के लिए दिल से आभार जताता हूं’। प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से कहा कि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान कहा कि भारत पश्चिम एशिया में शांति बहाल करने के लिए हर संभव सहयोग देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के प्रयासों का समर्थन करता रहेगा। तीन घंटे की इस मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी नीदरलैंड के लिए रवाना हो गए। मोदी 15 से 17 मई तक नीदरलैंड दौरे पर रहेंगे। यह दौरा भारत और नीदरलैंड के बीच दोपक्षीय संबंध मजबूत बनाने के लिहाज से काफी अहम है। इस दौरान चिप और एआई तकनीक को लेकर समझौते हो सकते हैं।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के सामने ईडी का खतरा

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती तो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की है ही लेकिन एक बड़ी चुनौती प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की है। वह चुनौती कब और कहां से कांग्रेस को परेशान करने लगेगी यह पता नहीं चल पाता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता ने कहा कि कई बार लगता है…

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

logo