पीएम मोदी के दौरे से भारत-यूएई के रिश्तों को मिली नई मजबूती

Categorized as समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने पर बात हुई। खास तौर पर ऊर्जा, व्यापार और निवेश, ब्लू इकोनॉमी, टेक्नोलॉजी और फिनटेक, रक्षा और लोगों के बीच आपसी जुड़ाव जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति और दूसरे वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच अबू धाबी में आज बेहद सकारात्मक और व्यापक बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने भारत-यूएई साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। बातचीत में ऊर्जा, व्यापार और निवेश, ब्लू इकोनॉमी, टेक्नोलॉजी और फिनटेक, रक्षा और लोगों के बीच आपसी जुड़ाव जैसे कई मुद्दे शामिल रहे।

उन्होंने कहा दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति और अन्य वैश्विक मुद्दों पर बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में यूएई पर हुए हमलों और उसकी संप्रभुता तथा क्षेत्रीय अखंडता को नुकसान पहुंचाने की कोशिशों की कड़ी निंदा की। दोनों नेताओं ने शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई।

Also Read : पोलार्ड पर लगा मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना

बैठक के दौरान दोनों नेताओं की मौजूदगी में ऊर्जा, रक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिपिंग और एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में कई समझौतों का आदान-प्रदान भी हुआ। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इससे भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को गति मिलेगी।

रणधीर जायसवाल ने पोस्‍ट में बताया कि यूएई ने भारत में पांच अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की है। इससे भारत के बाजार और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी। इस यात्रा से भारत की ऊर्जा सुरक्षा को भी बड़ा फायदा होगा।

यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में संघर्ष के समय भारतीय समुदाय का ख्याल रखने के लिए यूएई सरकार और शाही परिवार का धन्यवाद भी किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा हम यूएई में हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। जिस तरह यूएई को निशाना बनाया गया, वह किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। मुश्किल हालात में आपने जिस संयम और साहस का परिचय दिया, वह प्रशंसनीय है। आपके नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता बनाए रखने के लिए उठाए गए कदमों के लिए हम आपको बधाई देते हैं।

उन्होंने आगे कहा ऐसे कठिन समय में आपने भारतीय समुदाय का जिस तरह ध्यान रखा और उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की तरह संभाला, उसके लिए मैं यूएई सरकार और शाही परिवार का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री मोदी यूएई पहुंचे, जहां से उनके पांच देशों के दौरे की शुरुआत हुई। अबू धाबी एयरपोर्ट पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका स्वागत किया। इससे पहले, जब प्रधानमंत्री मोदी का विमान यूएई के हवाई क्षेत्र में पहुंचा, तब यूएई के एफ-16 लड़ाकू विमानों ने उसे एस्कॉर्ट किया।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के सामने ईडी का खतरा

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती तो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की है ही लेकिन एक बड़ी चुनौती प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की है। वह चुनौती कब और कहां से कांग्रेस को परेशान करने लगेगी यह पता नहीं चल पाता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता ने कहा कि कई बार लगता है…

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

logo