शेयर बाजार धड़ाम से गिरा

Categorized as समाचार

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पश्चिम एशिया के संकट को देखते हुए लोगों से पेट्रोल, डीजल व गैस किफायत से खर्च करने की अपील के अगले दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट हुई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 1,313 अंक की गिरावट के साथ 76,015 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 360 अंक की गिरावट रही, ये 23,815 पर बंद हुआ।

सोमवार के कारोबार में ऑटो, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। इससे पहले पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, आठ मई को भी शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सूचकांक 516 अंक की गिरावट के साथ 77,328 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 150 अंकों की गिरावट रही, ये 24,176 पर बंद हुआ था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार के बयान के बाद सोमवार, 11 मई को ज्वेलरी कंपनियों के शेयर 10 फीसदी तक गिरे। एक दिन पहले रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से अपील की है कि वे एक साल तक सोना न खरीदें। इस बयान के बाद निवेशकों में घबराहट है। कल्याण ज्वेलर्स और सेन्को गोल्ड के शेयर 10 फीसदी की गिरावट हुई है।। देश की सबसे बड़ी ज्वेलरी कंपनी टाइटन के शेयर में सात फीसदी की गिरावट है।

प्रधानमंत्री के बयान के बाद इस बात की संभावना बढ़ गई है कि सरकार सोने पर आयात शुल्क बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो सोने की मांग में 10 फीसदी से ज्यादा की कमी आ सकती है। शेयर बाजार में गिरावट का एक कारण ईरान में अनिश्चितता को भी बताया जा रहा है। गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम के प्रस्ताव पर सहमति नहीं बन पाई है।


Previous News Next News

More News

टेंडर और ओएसएम दोनों में गड़बड़ी

June 4, 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई के चेयरमैन और सचिव को हटाने के फैसले का कोई मतलब नहीं है। असली सवाल यह है कि जांच के लिए जो एक सदस्यीय कमेटी बनी है उसकी रिपोर्ट में क्या बताया जाता है और उसके आधार पर शिक्षा मंत्रालय क्या कदम उठाता है? उस जांच कमेटी को कुछ…

संसदीय समिति का क्या मतलब रह गया?

June 4, 2026

यह चिंता पिछले कई सालों से जताई जा रही है कि संसदीय समितियों को धीरे धीरे कमजोर किया जा रहा है। अभी शिक्षा के क्षेत्र में जो गड़बड़ियां हुई हैं उनको लेकर शिक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति के कामकाज में इसके संकेत मिले हैं। पता चला है कि सत्तारूढ़ दल यानी भाजपा और उसकी सहयोगी…

भारत का शेयर बाजार सातवें स्थान पर लुढ़का

June 4, 2026

भारत के शेयर बाजार का मूल्य लगातार गिरता जा रहा है। अब यह खिसक कर सातवें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले दिनों खबर आई थी कि ताइवान की सिर्फ एक कंपनी टीएसएमसी का बाजार मूल्य बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों के बाजार मूल्य से ज्यादा हो गई है। जाहिर है…

सुरजीत भल्ला की सलाह तो सुने सरकार

June 4, 2026

सरकार को विपक्षी पार्टियां सलाह देती हैं तो उनको राजनीतिक आलोचना कह कर खारिज कर दिया जाता है। राहुल गांधी लगातार कितने वर्षों से कह रहे हैं कि भारत अर्थव्यवस्था में पिछड़ रहा है। लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जाती है उलटे उनको पप्पू ठहराने का अभियान चलता रहता है। लेकिन अब तो सरकार के…

कथित वैश्विक संवाद की आईआईसी अड्डेबाजी

June 4, 2026

आज आआईसी की ज़मीन की कीमत 30 अरब रुपए है। क़रीब चार हज़ार एसोसिएट सदस्यों में से कइयों को सदस्यता देने पर तरह-तरह के सवाल हैं और क़रीब डेढ़ हज़ार अल्पकालिक सदस्यों में से तो ज़्यादातर की प्रोफ़ाइल गहरे कुहासे से लिपटी हुई है। सदस्यता देने की चयन प्रक्रिया को ले कर पिछले वर्षों में…

logo