योगी की कैबिनेट में छह नए मंत्री बने

Categorized as समाचार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से 10 महीने पहले योगी आदित्यनाथ सरकार का विस्तार हुआ। रविवार को छह नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई और साथ दो राज्यमंत्रियों को तरक्की देकर स्वतंत्र प्रभार का मंत्री बनाया गया। रविवार को शपथ लेने वालों में दो कैबिनेट मंत्री और चार राज्यमंत्री बनाए गए। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जाट समुदाय से आने वाले भूपेंद्र चौधरी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। कैबिनेट विस्तार में ब्राह्मण, जाट, दलित, पिछड़ा सबका संतुलन बनाया गया है।

रविवार को लोकभवन में आयोजित समारोह में सबसे पहले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शपथ ली। इसके बाद सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय ने शपथ ली। दोनों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। बाद में समाजवादी पार्टी ने कहा कि वह मनोज पांडेय को मंत्री बनाए जाने को चैलेंज नहीं कर सकती है क्योंकि पार्टी पहले ही उनको निकाल चुकी है। सपा ने उनको 2024 में पार्टी से निकाला था। अब भाजपा ने उनको मंत्री बनाया है।

दो कैबिनेट मंत्रियों के बाद अजीत पाल और फिर सोमेंद्र तोमर ने शपथ ली। दोनों को प्रमोट कर स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री बनाया गया। इसके बाद कृष्णा पासवान, कैलाश राजपूत, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। कृष्णा पासवान पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। नए बनने वाले मंत्रियों में एक ब्राह्मण, तीन ओबीसी और दो दलित वर्ग से हैं। खास बात यह रही कि शपथ के बाद अजीत पाल, सोमेंद्र तोमर, कृष्णा पासवान, कैलाश राजपूत, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनथा के पैर छुए।

बहरहाल, इस विस्तार के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिला कर कुल 60 मंत्री हैं। इस तरह पूरी कैबिनेट भर गई है। राज्य में इतने ही मंत्री बन सकते हैं। गौरतलब है कि दूसरी बार सरकार बनने पर योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार 2024 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पांच मार्च, 2024 को हुआ था।

मंत्रियों की शपथ के बाद भाजपा में नाराजगी भी शुरू हो गई है। मंत्री पद न मिलने से नाराज भाजपा विधायक आशा मौर्या ने पार्टी पर अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मौर्य समाज की अनदेखी की गई है। दलबदलू नेताओं को तवज्जो दी गई। गौरतलब है कि आशा मौर्य सीतापुर में महमूदाबाद सीट से विधायक हैं।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के सामने ईडी का खतरा

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती तो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की है ही लेकिन एक बड़ी चुनौती प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की है। वह चुनौती कब और कहां से कांग्रेस को परेशान करने लगेगी यह पता नहीं चल पाता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता ने कहा कि कई बार लगता है…

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

logo