ईडी ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया

Categorized as समाचार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के प्रभावशाली कैबिनेट मंत्रियों में से एक संजीव अरोड़ा को यहां सेक्टर-2 स्थित उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई ईडी द्वारा वर्ष 2002 के पीएमएलए के तहत संजीव अरोड़ा के आवासों और कार्यालयों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाने के बाद की गई। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी को लेकर ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने दावा किया कि संजीव अरोड़ा को कथित जीएसटी धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

शनिवार सुबह से ही ईडी संजीव अरोड़ा से जुड़े चार ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और एक वर्ष में यह तीसरी रेड है। अप्रैल में भी ईडी ने दूसरी बार अरोड़ा के ठिकानों पर छापा मारा था। अधिकारियों के अनुसार, तलाशी अभियान चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चलाया गया। जिन परिसरों की तलाशी ली गई, उनमें चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री के रूप में अरोड़ा को आवंटित सरकारी आवास भी शामिल है।

छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “आज एक बार फिर भाजपा की ईडी संजीव अरोड़ा के घर पहुंची है। एक साल में यह तीसरी बार है और पिछले एक महीने में दूसरी बार। फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला।

उन्होंने आगे लिखा मैं मोदी जी को बताना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं की धरती है, जिसे औरंगजेब भी झुका नहीं सका। यह भगत सिंह की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी सिर नहीं झुकाया। इसलिए पंजाब पीएम मोदी की चालों के सामने कभी नहीं झुकेगा। ईडी-भाजपा के इस अनैतिक गठजोड़ का अंत पंजाब से ही शुरू होगा।

Also Read : फीफा वर्ल्ड कप 2026: ओपनिंग सेरेमनी में दिखेगा नोरा फतेही का जलवा

वर्ष 2024 में लुधियाना (पश्चिम) से विधायक अरोड़ा को औद्योगिक भूमि को आवासीय परियोजनाओं में बदलने से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की छापेमारी का सामना करना पड़ा था। उस समय वह राज्यसभा सांसद थे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है, हमने देखा है कि सीबीआई और ईडी भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग रोकने के बजाय अन्य पार्टियों को तोड़ने और नेताओं को डराकर भाजपा में शामिल कराने का काम कर रही हैं। ईडी की यह कार्रवाई भी उसी दिशा में एक कदम है…

अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि ईडी की छापेमारी का संबंध हैम्पटन स्काई रियलटी लिमिटेड से जोड़ा गया है। उन्होंने एक्स पर लिखा ईडी 100 करोड़ रुपये के कथित फर्जी जीएसटी मोबाइल फोन खरीद और निर्यात रैकेट की जांच कर रही है, जो मनी लॉन्ड्रिंग और दुबई से भारत में धन की अवैध वापसी (राउंड ट्रिपिंग) से जुड़ा हुआ है।”

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अरोड़ा की ईडी द्वारा गिरफ्तारी ने पंजाब में चल रहे कथित धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं के नेटवर्क की गंभीरता को उजागर कर दिया है।

उन्होंने मांग की मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह, नितिन गोहल, बीरदेविंदर सिंह और प्रीतपाल सिंह ढींढसा के खिलाफ तुरंत लुकआउट सर्कुलर जारी किए जाएं। जीएसटी धोखाधड़ी, दुबई से अवैध धन हस्तांतरण और संदिग्ध भूमि सौदों से जुड़े हर व्यक्ति की सख्त जांच होनी चाहिए। किसानों को यह जानने का अधिकार है कि उनकी जमीनें सस्ते में खरीदकर प्रभावशाली गठजोड़ के जरिए भारी मुनाफे पर कैसे बेची गईं।

मजीठिया ने आरोप लगाया कि पंजाब को भ्रष्टाचार, बिचौलियों और राजनीतिक संरक्षण का केंद्र नहीं बनने दिया जा सकता। उन्होंने कहा अगर राज्य की विजिलेंस विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है, तो वही कानून सत्ताधारी नेताओं और उनके सहयोगियों पर भी समान रूप से लागू होना चाहिए।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

टेंडर और ओएसएम दोनों में गड़बड़ी

June 4, 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई के चेयरमैन और सचिव को हटाने के फैसले का कोई मतलब नहीं है। असली सवाल यह है कि जांच के लिए जो एक सदस्यीय कमेटी बनी है उसकी रिपोर्ट में क्या बताया जाता है और उसके आधार पर शिक्षा मंत्रालय क्या कदम उठाता है? उस जांच कमेटी को कुछ…

संसदीय समिति का क्या मतलब रह गया?

June 4, 2026

यह चिंता पिछले कई सालों से जताई जा रही है कि संसदीय समितियों को धीरे धीरे कमजोर किया जा रहा है। अभी शिक्षा के क्षेत्र में जो गड़बड़ियां हुई हैं उनको लेकर शिक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति के कामकाज में इसके संकेत मिले हैं। पता चला है कि सत्तारूढ़ दल यानी भाजपा और उसकी सहयोगी…

भारत का शेयर बाजार सातवें स्थान पर लुढ़का

June 4, 2026

भारत के शेयर बाजार का मूल्य लगातार गिरता जा रहा है। अब यह खिसक कर सातवें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले दिनों खबर आई थी कि ताइवान की सिर्फ एक कंपनी टीएसएमसी का बाजार मूल्य बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों के बाजार मूल्य से ज्यादा हो गई है। जाहिर है…

सुरजीत भल्ला की सलाह तो सुने सरकार

June 4, 2026

सरकार को विपक्षी पार्टियां सलाह देती हैं तो उनको राजनीतिक आलोचना कह कर खारिज कर दिया जाता है। राहुल गांधी लगातार कितने वर्षों से कह रहे हैं कि भारत अर्थव्यवस्था में पिछड़ रहा है। लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जाती है उलटे उनको पप्पू ठहराने का अभियान चलता रहता है। लेकिन अब तो सरकार के…

कथित वैश्विक संवाद की आईआईसी अड्डेबाजी

June 4, 2026

आज आआईसी की ज़मीन की कीमत 30 अरब रुपए है। क़रीब चार हज़ार एसोसिएट सदस्यों में से कइयों को सदस्यता देने पर तरह-तरह के सवाल हैं और क़रीब डेढ़ हज़ार अल्पकालिक सदस्यों में से तो ज़्यादातर की प्रोफ़ाइल गहरे कुहासे से लिपटी हुई है। सदस्यता देने की चयन प्रक्रिया को ले कर पिछले वर्षों में…

logo