तमिलनाडु : स्टालिन ने जताया जनता का आभार

Categorized as समाचार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके के प्रमुख एमके स्टालिन ने विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद जनता को संबोधित करते हुए भावुक संदेश दिया है। उन्होंने तमिलनाडु के उन सभी मतदाताओं का दिल से आभार जताया, जिन्होंने धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन के उम्मीदवारों पर भरोसा जताया। 

सीएम स्टालिन ने ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए कहा कि उन्हें मिला हर एक वोट उनके लिए जनता के विश्वास का अनमोल प्रतीक है। उन्होंने बताया कि अब तक प्राप्त मतगणना के अनुसार, डीएमके गठबंधन को कुल 1 करोड़ 54 लाख 82 हजार 782 वोट मिले हैं। इसके लिए उन्होंने सभी मतदाताओं का दिल से धन्यवाद किया।

उन्होंने यह भी बताया कि जिन दलों को अधिक सीटें मिली हैं, उन्हें डीएमके गठबंधन से केवल 17.43 लाख ज्यादा वोट ही प्राप्त हुए हैं। दोनों के बीच वोट प्रतिशत का अंतर महज 3.52 प्रतिशत है। सीएम स्टालिन ने कहा कि उनके लिए यह आंकड़े इस बात का संकेत हैं कि जनता का भरोसा अब भी डीएमके के साथ मजबूती से बना हुआ है।

सीएम स्टालिन ने पार्टी के सभी विजयी उम्मीदवारों से अपील की कि वे तुरंत अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जनता से मिलें और उन्हें धन्यवाद दें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है और राजनीति का हर कदम जनता के लिए ही होना चाहिए।

उन्होंने पार्टी के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि डीएमके छह बार सत्ता में रह चुकी है और पार्टी ने जीत और हार दोनों का अनुभव किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता हमेशा पार्टी की विचारधारा को बनाए रखना है, चाहे परिस्थिति कोई भी हो। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता जीत और हार को समान रूप से स्वीकार करते हुए अपने सिद्धांतों पर आगे बढ़ते हैं, वही पार्टी की असली ताकत हैं।

Also Read : पश्चिम बंगाल में शहर-शहर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न

एमके स्टालिन ने अपने कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि वे ही इस आंदोलन की ‘जान और जड़’ हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग उन्हें सांत्वना के संदेश भेज रहे हैं, लेकिन जब तक कार्यकर्ता उनके साथ हैं, उन्हें किसी बात की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने नेता करुणानिधि के प्रति गहरे प्रेम से जुड़े हुए हैं और इसी भावना के साथ पार्टी आगे बढ़ती रहेगी।

उन्होंने 1.54 करोड़ वोटों को कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताते हुए कहा कि वे खुद को ‘मुख्य कार्यकर्ता’ मानते हुए आगे भी जनता के लिए काम करते रहेंगे। एमके स्टालिन ने कहा कि अगर पार्टी सत्ता में होती है तो वह जनता के लिए योजनाएं बनाती है और विपक्ष में रहने पर जनता की आवाज उठाती है। उन्होंने भरोसा जताया कि अब एक मजबूत विपक्ष के रूप में डीएमके जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

अंत में उन्होंने कहा कि पेरियार, अन्ना और करुणानिधि के दिखाए रास्ते पर चलते हुए डीएमके द्रविड़ आंदोलन की विचारधारा को आगे बढ़ाएगी और भाषा, संस्कृति व राज्य की पहचान की रक्षा करती रहेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि इस सफर में कोई पीछे नहीं छूटेगा और पार्टी एक बार फिर जीत हासिल करेगी।

बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र में हार का सामना करना पड़ा है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

विजय छोटी पार्टियों के साथ सरकार बनाएंगे

May 6, 2026

तमिलनाडु में पहली बार त्रिशंकु विधानसभा बनी है। वहां आमतौर पर एक पार्टी को बहुमत मिलता रहा है और बिना किसी गठबंधन के सरकार बनती रही है। पिछले चुनाव में भी डीएमके को अकेले पूर्ण बहुमत मिला था। यही कारण था कि उसने कांग्रेस और दूसरी सहयोगी पार्टियों को सरकार में नहीं शामिल किया था।…

पंजाब में बंगाल दोहराने के सपने

May 6, 2026

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की जीत से पहले पंजाब में पत्ते बिछाने शुरू कर दिए थे। उसने आम आदमी पार्टी के छह राज्यसभा सांसदों को अपनी पार्टी में शामिल कराया। इनमें से चार सांसदों का कोई खास मतलब नहीं है लेकिन दो सांसद राघव चड्ढा और संदीप पाठक का मतलब है। संदीप पाठक…

तृणमूल नेताओं की मुश्किलें बढ़ेंगी

May 6, 2026

ऐसा लग रहा है कि 15 साल के ममता बनर्जी के राज में तृणमूल कांग्रेस के जितने नेताओं के ऊपर आरोप लगे थे उन सबके ऊपर तलवार लटक रही है। पुराने मामले जो चल रहे हैं वो चलते रहेंगे। जैसे शिक्षक भर्ती घोटाला या चिटफंड घोटाला या कोयले की तस्करी आदि के मामले हैं। इनमें…

दो केंद्रीय मंत्री चुनाव लड़े और हार गए

May 6, 2026

सोचें, केंद्रीय मंत्री का कद और पद कितना बड़ा होता है लेकिन कांग्रेस केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव में उतारती रहती है और वे हारते रहते हैं। मध्य प्रदेश के पिछले चुनाव में कई केंद्रीय मंत्री चुनाव में उतरे थे, जिनमें से एक फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हार गए थे। उससे पहले केंद्रीय मंत्री रहते निशीथ…

डॉलर लाने की चिंता

May 6, 2026

चुनौती गंभीर हो रही हो, तो आरबीआई के लिए डॉलर की आवक बढ़ाने के उपायों पर विचार करना लाजिमी है। मगर ऐसे उपाय मरहम-पट्टी ही साबित होंगे। वजह भारत के प्रति विदेशी निवेशकों का उदासीन हो जाना है। रुपये के गिरने का सोमवार को नया रिकॉर्ड बना। पहली बार बाजार 95।9 रुपये प्रति डॉलर के…

logo