ईरान ने नया प्रस्ताव अमेरिका को भेजा

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। पाकिस्तान के जरिए चल रही अमेरिका और ईरान की वार्ता में नया मोड़ आया है। ईरान ने वार्ता में अपनी शर्तों का नया प्रस्ताव पाकिस्तान को सौंपा है। इससे पहले भी दोनों तरफ से प्रस्तावों का आदान प्रदान पाकिस्तान के जरिए ही किया गया था। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा है कि उनका सबसे बड़ा मकसद जंग खत्म करना और लंबे समय तक शांति कायम करना है।

गौरतलब है कि ईरान वार्ता कामयाब नहीं होने का ठीकरा अमेरिका पर फोड़ रहा है। ईरान का कहना है कि वह बातचीत के जरिए हालात को बेहतर करना चाहता है और शांति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पाकिस्तान में हुई पहले दौर की बातचीत के बाद भी ईरान ने कहा था कि अमेरिका नाकेबंदी खत्म नहीं करेगा तो वार्ता आगे नहीं बढ़ेगी।

इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि वह युद्ध की असली लागत के बारे में झूठ बोल रहा है। अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि नेतन्याहू के इस फैसले की वजह से अब तक अमेरिका को लगभग एक सौ अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है। उनका कहना है कि अमेरिकी रक्षा विभाग की तरफ से बताए गए 25 अरब डॉलर से चार गुना ज्यादा खर्च असल में हुआ है। अराघची ने यह भी आरोप लगाया कि ‘इजराइल फर्स्ट’ पॉलिसी का मतलब है ‘अमेरिका लास्ट’।

बहरहाल, अमेरिका के साथ चल रही वार्ता के बीच अच्छी खबर यह है कि ईरान की राजधानी तेहरान के मुख्य एयरपोर्ट इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से फिर से उड़ानें शुरू हो गई हैं। यह एयरपोर्ट करीब 58 दिनों तक बंद था। अभी आठ घरेलू एयरलाइंस मिल कर 15 जगहों के लिए उड़ानें चला रही हैं। इनमें मदीना, इस्तांबुल, मस्कट के साथ चीन और रूस जैसी जगहें शामिल हैं।


Previous News Next News

More News

किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले…

ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी

July 30, 2026

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच…

जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है?

July 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है? साथ यह भी सवाल है कि उनके खिलाफ लंबित महाभियोग के मामले की क्या स्थिति है? संसद के सत्र आ रहे हैं और जा रहे हैं। दुनिया भर की दूसरी बातों की…

केरल हारने का कारण खोज लिया सीपीएम ने

July 30, 2026

केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद सीपीएम के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ इस साल मई के चुनाव में हार गया था। उसके बाद से पार्टी में इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि सब कुछ ठीक था तो पार्टी क्यों हारी? इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मंथन…

नीलेकणी क्या नीट खत्म करने की सिफारिश करेंगे?

July 30, 2026

इंफोसिस के सह संस्थापक और भारत में आधार क्रांति के सूत्रधार नंदन नीलेकणी के ऊपर केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के सुझाव देने का जिम्मा सौंपा है। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के पूर्व प्रमुख एस सोमनाथ को भी इस उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी का सदस्य बनाया गया है। पता नहीं लोगों को याद…

logo