ईरान होर्मुज की जिम्मेदारी सेना को दे सकता है

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका के साथ चल रही सीजफायर की वार्ता और होर्मुज की खाड़ी खुलवाने के लिए दुनिया भर के देशों की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बीच खबर है कि दुनिया के सबसे अहम समुद्री तेल मार्ग होर्मुज की खाड़ी की जिम्मेदारी ईरान अपनी सेना को सौंप सकता है। इसके लिए नया कानून लाने की तैयारी की जा रही है।

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने सरकारी टीवी से कहा कि प्रस्तावित कानून के तहत होर्मुज की खाड़ी का प्रबंधन सेना के पास होगा। अजीजी ने कहा कि प्रस्तावित कानून में इस मार्ग से होने वाली कमाई ईरानी रियाल में लेने का प्रावधान भी रखा गया है। उन्होंने कहा कि ईरानी सेना पहले से इस जलमार्ग पर नियंत्रण रखती है और इसकी सुरक्षा संभाल रही है। इससे पहले ईरानी संसद में भी होर्मुज को लेकर प्रस्ताव मंजूर किया जा चुका है। गौरतलब है कि होर्मुज की खाड़ी से दुनिया का 20 फीसदी तेल लेकर टैंकर गुजरते हैं।


Previous News Next News

More News

योगी आदित्यनाथ के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार

May 1, 2026

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर सपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के के ‘गिरगिट’ वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सरकार हालात के हिसाब से अपना रुख बदलती है और जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है।  उन्होंने कहा कि…

पश्चिम बंगाल में तृणमूल और भाजपा में निर्णायक टक्कर की संभावना

May 1, 2026

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने 15 वर्षों के निरंतर शासन में अब राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। नौ प्रमुख एग्जिट पोल के औसत के अनुसार, 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव भाजपा और सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के बीच एक बेहद करीबी और…

पश्चिम बंगाल : 15 मतदान केंद्रों पर 2 मई को री-पोलिंग, चुनाव आयोग का आदेश

May 1, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के तहत दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर 2 मई को दोबारा मतदान कराया जाएगा। चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को हुए मतदान को इन केंद्रों पर रद्द घोषित करते हुए पुनर्मतदान का आदेश जारी किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पश्चिम बंगाल को…

ट्रंप का दावा-ईरान हुआ कमजोर, करना चाहता है समझौता

May 1, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान काफी कमजोर हो गया है और बातचीत के लिए उत्सुक है। हालांकि उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव अब भी बना हुआ है।  ट्रंप ने कहा, ईरान समझौता करने के लिए बेताब है। साथ ही उन्होंने दोहराया कि तेहरान “परमाणु शक्ति नहीं बन सकता। उन्होंने दावा किया…

अशोक गहलोत ने श्रमिकों की स्थिति पर चिंता जताई

May 1, 2026

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पूरे देश में, विशेष रूप से राजस्थान में, श्रमिकों की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की।  साथ ही, उन्होंने हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों पर भी टिप्पणी की, जिसमें पश्चिम बंगाल से जुड़े एग्जिट पोल्स भी शामिल थे। गहलोत ने सिविल लाइंस स्थित…

logo