अराघची दोबारा पाकिस्तान पहुंचे

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। ईरान ने युद्धविराम को लेकर अमेरिका से बातचीत आगे बड़ाने का संकेत दिया है। पाकिस्तान को वार्ता के बिंदु और अपनी मांगें सौंप कर ओमान चले गए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची रविवार को दोबारा पाकिस्तान लौटे। पाकिस्तानी अधिकारियों ने इसे सकारात्मक संकेत बताया है। हालांकि ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत का दूसरा दौर कब शुरू होगा यह तय नहीं है क्योंकि इस्लामाबाद में थोड़ी देर रूक कर अराघची का रूस जाने का कार्यक्रम है। इससे पहले वे पाकिस्तान के नेताओं से मुलाकात करेंगे।

गौरतलब है कि अराघची शुक्रवार की रात को इस्लामाबाद पहुंचे थे। उन्होंने शनिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी, जिसमें उप प्रधानमंत्री इशाक डार और सेना प्रमुख आसीम मुनीर भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि ईरान ने अपनी शर्तें और आपत्तियां पाकिस्तान को सौंप दी। इसके बाद अराघची शनिवार को ही ओमान चले गए। माना जा रहा है कि पाकिस्तान ने ईरान की ओर से दिए गए दस्तावेज अमेरिका को सौंपे हैं। तभी अराघची के रविवार को पाकिस्तान लौटने को सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

असल में ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका से सीधे बातचीत नहीं करेगा और अपनी बात पाकिस्तान के जरिए ही पहुंचाएगा। तभी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और अपने दामाद जेरेड कुशनरको पाकिस्तान नहीं भेजा। पाकिस्तान के जरिए ही दोनों की बातचीत होगी और किसी समझौते पर पहुंचने की सहमति बनने के बाद ही दोनों देशों के नेता आमने सामने बैठ कर बात करेंगे।

दोबारा पाकिस्तान लौटने से पहले अराघची ओमान पहुंचे थे, जहां उन्होंने रविवार को ओमान के सुल्तान तारिक बिन हैथम से मुलाकात की। इस दौरान पश्चिम एशिया की जंग और शांति बहाली की कोशिशों पर चर्चा हुई। अराघची ने ओमान की कूटनीतिक भूमिका की तारीफ करते हुए कहा कि बातचीत के जरिए ही समाधान संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका की सैन्य मौजूदगी से क्षेत्र में असुरक्षा बढ़ती है। ओमान के सुल्तान ने उम्मीद जताई कि युद्ध जल्द खत्म होगा और क्षेत्र में शांति लौटेगी। बैठक में ओमान के विदेश मंत्री भी मौजूद रहे।

इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा है कि तेहरान दबाव और धमकियों के बीच अमेरिका के साथ जबरन बातचीत नहीं करेगा। अमेरिकी मीडिया समूह ‘सीएनएन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से फोन पर बातचीत में पेजेशकियान ने कहा कि अमेरिकी कदम भरोसे को कमजोर कर रहे हैं और बातचीत की राह को मुश्किल बना रहे हैं। साथ ही उन्होंने जहाजों पर लगी नाकेबंदी हटाने को भी जरूरी शर्त बताया।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के सामने ईडी का खतरा

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती तो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की है ही लेकिन एक बड़ी चुनौती प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की है। वह चुनौती कब और कहां से कांग्रेस को परेशान करने लगेगी यह पता नहीं चल पाता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता ने कहा कि कई बार लगता है…

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

logo