ईरान ने खोली होर्मुज की खाड़ी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। भारत और पूरी दुनिया के लिए अच्छी खबर है। ईरान ने होर्मुज की खाड़ी खोलने का ऐलान किया है। अब होर्मुज के रास्ते सैनिक जहाजों को छोड़ कर बाकी जहाज सुरक्षित आवागमन कर सकेंगे। ईरान ने कहा है कि जब तक अमेरिका के साथ युद्धविराम लागू है तब तक होर्मुज की खाड़ी खुली रहेगी। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके बताया कि सभी कॉमर्शियल जहाजों को गुजरने की इजाजत होगी।

उन्हेंने बताया कि होर्मुज की खाड़ी खोलने का फैसला लेबनान में सीजफायर के बाद किया गया है। अऱाघची ने बताया कि जहाज एक सुरक्षित रास्ते से गुजरेंगे, जिसे ईरान के पोर्ट्स और मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन ने पहले से तय कर रखा है, ताकि सफर के दौरान कोई खतरा न हो। अराघची ने कहा कि इस दौरान जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी, ताकि समुद्री व्यापार प्रभावित न हो।

ईरान की ओर होर्मुज की खाड़ी खोले जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर ईरान को शुक्रिया कहा। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही होर्मजु की खाड़ी खुल गई है लेकिन ईरान पर अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी और यह सिर्फ ईरान पर लागू होगी। गौरतलब है कि अमेरिका ने अरब सागर में नाकेबंदी लगा रखी है और होर्मुज के रास्ते आने वाले जहाजों की जांच कर रहा है।

बहरहाल, राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान अपने संवर्धित यूरेनियम का भंडार अमेरिका को सौंपने के लिए तैयार हो गया है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से यह भी कहा कि दोनों देश शांति समझौते के काफी करीब हैं। उन्होंने कहा कि अगर यह डील हो जाती है तो तेल की सप्लाई शुरू हो जाएगी और हालात सामान्य हो जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर समझौता इस्लामाबाद में होता है तो वे पाकिस्तान भी जा सकते हैं।

दूसरी ओर ईरान की सरकार के हवाले से वहां की मीडिया ने ट्रंप के दावे को गलत बताया और कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हवाई किले बना रहे हैं। इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने पाकिस्तान की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सीजफायर कराने में इस्लामाबाद ने अहम योगदान दिया। तेहरान में पाकिस्तानी सेना प्रमुख से मुलाकात के दौरान उन्होंने उनके और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रयासों की तारीफ की। पेजेशकियान ने इस्लामाबाद में हुई बातचीत के लिए ईरानी प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी करने पर पाकिस्तान का धन्यवाद भी किया।


Previous News Next News

More News

प्रदर्शनकारियों को डराने का अभियान

July 31, 2026

छात्रों और युवाओं के आंदोलन से घबरा कर केंद्र सरकार ने उनकी मांगें तो मान लीं लेकिन ऐसा लग नहीं रहा है कि उन मांगों को पूरी तरह से स्वीकार करने का सरकार का इरादा है। अब कई तरह के अगर मगर किए जा रहे हैं और दूसरी ओर कॉकरोच जनता पार्टी के नेता व…

अब नहीं हो पाएगा छात्रों का प्रदर्शन

July 31, 2026

बुधवार की शाम को छात्रों के कई समूह जंतर मंतर पर पहुंचे थे। करीब दो घंटे तक उन्होंने प्रदर्शन किया। लेकिन उसमें बहुत उत्साह नहीं दिखा। छात्रों के ये समूह वामपंथी पार्टियों से जुड़े हुए हैं। गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को भी वामपंथी पार्टियों ने समर्थन दिया था। आईसा, एआईएसएफ और…

थरूर, तिवारी आदि शिक्षा पर बहस से बाहर रहे

July 31, 2026

कांग्रेस पार्टी के नेता भाजपा के अनुशासन और एक नेता के प्रति सबके समर्पण को लेकर भाजपा और संघ का मजाक उड़ाते हैं। लेकिन असल में कांग्रेस में भी सब कुछ वैसा ही है, जैसा भाजपा में है। कांग्रेस में भी आलाकमान के खिलाफ बोलने या उससे अलग राय रखने वालों के लिए कोई जगह…

दिल्ली में सिर्फ 17 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

July 31, 2026

दिल्ली की आबादी दो करोड़ के करीब है और डेढ़ करोड़ मतदाता हैं। अगर सिर्फ मतदाताओं की संख्या के लिहाज से देखें तो 70 लाख के आसपास वयस्क महिलाएं हैं, जो मतदाता हैं। लेकिन दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने महिला सम्मान के नाम पर जिस लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है उसमें सिर्फ 17…

बंगाल में अलग प्रयोग चल रहा है

July 31, 2026

पश्चिम बंगाल सरकार ने स्कूलों में बच्चों के मिड डे मील में अंडा शामिल करने का ऐलान किया है। इससे लेफ्ट, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के नेता काफी खुश हैं कि उन्होंने दबाव डाल कर सरकार को मजबूर किया कि वह बच्चों के खाने में अंडा शामिल करे। लेकिन क्या सचमुच सरकार को लगा है…

logo