चीन ने अमेरिकी धमकी का जवाब दिया

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। चीन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी का जवाब दिया है और कहा है कि अगर अमेरिका टैरिफ लगाता है तो चीन भी जवाब कार्रवाई करेगी। गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज की खाड़ी में नाकाबंदी के साथ साथ यह धमकी भी दी है कि ईरान की जो भी मदद करेगा उस पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा। उनका इशारा चीन की ओर था। चीन ने अमेरिका की इस धमकी का जवाब दिया है। उसने कहा है कि अगर अमेरिका ने टैरिफ बढ़ाया, तो चीन भी जवाबी कदम उठाएगा। चीन का कहना है कि उस पर ईरान को सैन्य मदद देने के जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे पूरी तरह गलत हैं।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि ऐसी खबरें झूठी हैं और बिना सबूत के फैलाई जा रही हैं। चीन हथियारों के निर्यात को लेकर सख्त नियमों का पालन करता है। गौरतलब है कि 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध के बाद से ही कहा जा रहा है कि चीन ने ईरान को अमेरिकी सैन्य ठिकानों की सटीक सूचना दी। ईरान को चीनी हथियार मिलने का भी दावा किया जा रहा है। ध्यान रहे ईरान पर पाबंदी के बावजूद चीन उसका 90 फीसदी तेल खरीद रहा था।


Previous News Next News

More News

बसपा की कलह पर सबकी नजर

September 22, 2026

बहुजन समाज पार्टी के अंदर घमासान छिड़ा है। पार्टी की सुप्रीमो मायावती के घर में अलग कलह है और पार्टी के स्तर पर अलग विवाद है। मायावती ने पहले अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाला। उसके बाद आकाश को भी हर जिम्मेदारी से मुक्त किया। फिर दूसरे भतीजे ईशान…

सरकार कैसे एमडीआर शुल्क को मॉनिटर करेगी?

September 22, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि केंद्र सरकार किस तरह से यह निगरानी करेगी कि दुकानदार यूपीआई के जरिए होने वाले लेनदेन में एमडीआर शुल्क यानी केंद्र सरकार ने दो हजार से ऊपर के लेनदेन पर जो 0.40 फीसदी शुल्क लगाया है वह खुद दे रहा है या ग्राहक से ले रहा है? सरकार…

मोहन भागवत के मुताबिक किसका उदय होगा?

September 22, 2026

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पिछले दिनों युवा धर्म संसद कार्यक्रम में अपने भाषण में कहा कि जिसका उदय होता है उसका अस्त निश्चित है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई समझता है कि हमेशा सब कुछ उसके हिसाब से ही होगा तो ऐसा नहीं होता है। उनके इस बयान के बाद एक कयास तो…

सिद्धारमैया की मूर्ति का किस्सा

September 22, 2026

कर्नाटक में कमाल हो रहा है। डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद हाशिए पर गए सिद्धारमैया अचानक सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस के जानकार नेताओं का कहना है कि उनको कहीं से शह मिल रही है। शिवकुमार को इसका अंदाजा था तभी उन्होंने अपने दांवपेंच चलने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने सिद्धारमैया के सबसे…

हाँक सके सो हाँक!

September 22, 2026

1970 के दशक वाले सोवियत रूसी समाज की स्थिति जैसी हालत लगती है। जब वहाँ नेता नियमित झूठ से ही अपने देश को ‘उत्साहित‘ यानी भ्रमित रखते थे। वहाँ किसी बात या स्थिति की आलोचना अथवा परीक्षण का कोई स्थान न था। फलतः समय के साथ नेतागण भी अपने ही प्रोपेगंडा के शिकार खुद बन…

logo