आशा भोसले का निधन

Categorized as समाचार

मुंबई। हिंदी फिल्मों की गायिकी के स्वर्ण युग की एक और आवाज खामोश हो गई। महान गायिका आशा भोसले का रविवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। आशा भोसले ने अपनी बहन लता मंगेशकर के साये से निकल कर अपनी एक स्वतंत्र पहचान बनाई थी। उनकी खास बात यह थी कि उनकी गायिकी में वह सारे रंग थे, जो कई गायिकाओं में मिल कर होते थे। भजन से लेकर गजल और मेलोडी से मुजरे तक आशा भोसले की रेंज इतनी बड़ी थी कि उनका मुकाबला किसी से नहीं हो सकता है।

रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें शनिवार शाम को सांस से जुड़ी तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। ब्रीच कैंडी अस्पताल की ओर से कहा गया है कि आशा भोसले को कई सारी समस्याएं एक साथ हो गई थीं और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे आशा भोसले का पार्थिव शरीर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर रखा जाएगा। अंतिम संस्कार सोमवार शाम चार बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

आशा भोसले ने अपने करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12 हजार से ज्यादा गाने गाए। उन्होंने हर तरह के गाने गाए। ‘इन आंखों की मस्ती’, ‘दम मारो दम’, ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘चुरा लिया है तुमने’ जैसे हजारों गाने आज भी लोकप्रिय हैं। आशा भोसले मशहूर थिएटर एक्टर और क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी थीं। आठ सितंबर 1933 को आशा भोसले का जन्म महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था। वे नौ साल की थीं तो उनके पिता का निधन हो गया था। आशा भोसले ने महज 12 साल की उम्र से गाना शुरू कर दिया था।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo