लेबनान में हुई मौतों पर भारत ने चिंता जताई

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में 28 फरवरी से चल रही जंग के बीच पहली बार भारत ने इजराइल के हमलों के लेकर सवाल उठाया है। भारत ने लेबनान में हो रही आम लोगों की मौतों पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि बड़ी संख्या में नागरिकों के मारे जाने की खबरें बेहद परेशान करने वाली हैं। जायसवाल ने कहा कि भारत, संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन में अपने सैनिक भेजता है और लेबनान की शांति व सुरक्षा में भागीदार है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने युद्ध के नियमों और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन का मामला उठाते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करना और सभी देशों की संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना बेहद जरूरी है। इस जंग के दौरान पहली बार भारत ने सभी देशों की संप्रभुता व अखंडता के सम्मान और अंतरराष्ट्रीय नियमों के पालन का मुद्दा उठाया है। इससे पहले भारत ने ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले और ईरान के सर्वोच्च नेता के मारे जाने पर न तो सवाल उठाया था और न चिंता जताई थी।

बहरहाल, इजराइली हमलों से लेबनान में लाखों लोग बेघर हो गए हैं। विस्थापित हुए परिवारों के पास खाने के लिए पर्याप्त खाना तक नहीं बचा है। इजराइली सेना ने दावा किया कि उसने लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में दो सौ से ज्यादा रॉकेट लॉन्चर नष्ट किए। उसने कहा कि उसकी कार्रवाई में ढाई सौ से ज्यादा हिजबुल्लाह के लड़ाके मारे गए। हालांकि इससे पहले बुधवार को इजराइल के हमले में तीन सौ से ज्यादा आम लोगों की मौत हुई थी। उधर हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम ने ऐलान किया है कि उनका संघर्ष आखिरी सांस तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रतिरोध तब तक चलता रहेगा, जब तक उसके पास लड़ने की ताकत है।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo