असम में बंपर वोटिंग, 3 बजे तक 76 प्रतिशत मतदान

Categorized as समाचार

भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के अनुसार, केरल विधानसभा चुनाव में गुरुवार को दोपहर 3 बजे तक  62.71 प्रतिशत और पुडुचेरी में 72.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 

इस बीच, असम में दोपहर 3 बजे तक के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 75.91 प्रतिशत मतदान हुआ, जो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में लोगों की बड़ी भागीदारी को दर्शाता है।

मतदान के आंकड़े बताते हैं कि सामान्य तौर पर आने वाली दिक्कतों और मौसम की चुनौतियों के बावजूद असम में बड़ी संख्या में लोग वोट डालने के लिए बाहर निकल रहे हैं। मतदान वाले अन्य क्षेत्रों की तुलना में असम सबसे ज्यादा भागीदारी वाले राज्यों में शामिल नजर आ रहा है।

Also Read : सोना-चांदी सस्ते में खरीदने का मौका; कीमतें करीब 8,000 रुपए तक घटीं

असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

केरल में करीब 2.71 करोड़ मतदाता यह तय करेंगे कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी। सुबह 5:30 बजे से 30,471 मतदान केंद्रों पर वोटिंग चल रही है। खास बात यह है कि लगभग 2 लाख मतदाता पहले ही होम वोटिंग के जरिए अपना वोट डाल चुके हैं।

असम में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और इंडियन नेशनल कांग्रेस (कांग्रेस) के बीच है। सत्तारूढ़ बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, जबकि कांग्रेस 2016 के बाद फिर से सत्ता में लौटना चाहती है।

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 20 मई को समाप्त होगा। पुडुचेरी में भी गुरुवार सुबह शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू हुआ, जहां 30 सदस्यीय विधानसभा के लिए लोग लगातार वोट डाल रहे हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ट्रंप ने शी के स्वागत में बिछाया रेड कार्पेट, अमेरिका-चीन शिखर वार्ता शुरू

September 24, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का बुधवार को सैन्य हवाई अड्डे पर व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया। इसी के साथ व्यापार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), ताइवान और ईरान युद्ध को लेकर तनाव के बीच तीन दिवसीय अमेरिका-चीन शिखर वार्ता शुरू हो गई। श्री ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने…

यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी भीषण आग 9 यात्रियों की मौत

September 24, 2026

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात एक चलती बस में अचानक भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। कश्मीरी गेट, नई दिल्ली से महोबा जा रही एक बस में 33 किलोमीटर माइलस्टोन के पास आग लगी। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी…

भाजपा ने विभिन्न राज्यों में पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति की

September 24, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विभिन्न राज्यों के लिए प्रदेश संगठन महामंत्री और सह प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति की है। भाजपा के महासचिव तरुण चुघ ने गुरुवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने देश के अलग-अलग राज्यों में पार्टी संगठन का दायित्व संभालने के लिए विभिन्न नेताओं को नियुक्त किया है। श्री…

लखनऊ में अब कट्टा-बम नहीं ब्रह्मोस बन रही है: योगी

September 24, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों में लखनऊ में कट्टा और बम बनते थे, अब लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है। योगी ने गुरुवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण की 12 हजार करोड़ रुपये की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं वरुण विहार और नैमिष नगर का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि…

ज्ञानेश की तानाशाही किसके कहने पर?

September 24, 2026

भारत का चुनाव आयोग कई बरसों से कई कारणों से निशाने पर है। पिछले साल जून में जब बिहार में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर का अभियान शुरू किया तब से लेकर अब तक वह एसआईआर में मनमाने तरीके से नाम काटने, नए नाम जोड़ने, नाम हटाने के फैसले…

logo