बंगाल की जनता को पीएम मोदी की 6 गारंटी- कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग

Categorized as समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता से भाजपा की जीत का आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने बंगाल के हल्दिया में जनसभा के दौरान कहा कि बंगाल का ये चुनाव सामान्य नहीं है। ये बंगाल के वैभव को फिर से स्थापित करने का चुनाव है। ये विकसित बंगाल की नींव मजबूत करने का चुनाव है और इसका पहला व सबसे बड़ा कदम निर्मम सरकार की विदाई का होगा। इस दौरान, पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी सतीश चंद्र सामंता को याद करते हुए राज्य की जनता को 6 गारंटी दीं।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा गुलामी के कालखंड में सतीश चंद्र सामंता ने अंग्रेजों की सत्ता हिला दी थी। आज इसी धरती से मैं पश्चिम बंगाल को 6 गारंटियां देता हूं। पहली गारंटी-भाजपा सरकार बंगाल में भय की जगह भरोसा कायम करेगी और कानून पर भरोसा लौटाएगी। दूसरी गारंटी- भाजपा सरकार में सरकारी सिस्टम जनता की सेवा के लिए जवाबदेह होगा। तीसरी गारंटी- हर घोटाले, बेटियों के साथ हुए हर अन्याय और हर रेप केस की फाइल खुलेगी।

उन्होंने अपनी चौथी गारंटी में कहा कि टीएमसी के राज में भी जिसने भी करप्शन किया है, उसकी जगह जेल में होगी। मंत्री हो या संतरी, कानून सबका हिसाब करेगा। टीएमसी का कोई गुंडा कानून से बचने वाला नहीं है। हम टीएमसी को जनता का पैसा नहीं खाने देंगे।

Also Read : पश्चिम एशिया संकट के बीच डीजी शिपिंग का बड़ा कदम, निर्यातकों को राहत देने के निर्देश

बंगाल की जनता को 5वीं गारंटी देते हुए पीएम मोदी ने कहा, “जो शरणार्थी हैं, उन्हें संविधान के तहत हर हक मिलेगा, लेकिन घुसपैठियों को खदेड़ा जाएगा। उन्हें भारत में नहीं रहने दिया जाएगा।” अपनी छठी गारंटी में उन्होंने कहा बंगाल के सभी सरकारी कर्मचारियों और सभी शिक्षकों व अन्य सेवाओं में जुटे कर्मचारियों के लिए भाजपा सरकार बनते ही 7वां वेतन आयोग लागू कराया जाएगा।

पश्चिम बंगाल की जनता से अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इन्हीं गारंटियों को ध्यान में रखते हुए 23 अप्रैल को भारी मतदान करना है। हर बूथ पर भाजपा के उम्मीदवारों को विजयी बनाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा हमारा सिद्धांत और मंत्र है ‘सबका साथ-सबका विकास’। हम इसके प्रति प्रतिबद्ध हैं। लेकिन बंगाल में एक और वादा करता हूं कि सबका साथ-सबका विकास और बंगाल में लुटेरों का हिसाब होगा।

रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल ने इस बार हर विपरीत परिस्थिति को पराजित करने का फैसला कर लिया है। भाजपा की विजय, इस उत्साह और उमंग में दिखाई पड़ती है। ये परिवर्तन की आंधी है। ये ​टीएमसी की निर्मम सरकार के जाने का ऐलान है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ट्रंप ने शी के स्वागत में बिछाया रेड कार्पेट, अमेरिका-चीन शिखर वार्ता शुरू

September 24, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का बुधवार को सैन्य हवाई अड्डे पर व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया। इसी के साथ व्यापार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), ताइवान और ईरान युद्ध को लेकर तनाव के बीच तीन दिवसीय अमेरिका-चीन शिखर वार्ता शुरू हो गई। श्री ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने…

यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी भीषण आग 9 यात्रियों की मौत

September 24, 2026

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात एक चलती बस में अचानक भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। कश्मीरी गेट, नई दिल्ली से महोबा जा रही एक बस में 33 किलोमीटर माइलस्टोन के पास आग लगी। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी…

भाजपा ने विभिन्न राज्यों में पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति की

September 24, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विभिन्न राज्यों के लिए प्रदेश संगठन महामंत्री और सह प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति की है। भाजपा के महासचिव तरुण चुघ ने गुरुवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने देश के अलग-अलग राज्यों में पार्टी संगठन का दायित्व संभालने के लिए विभिन्न नेताओं को नियुक्त किया है। श्री…

लखनऊ में अब कट्टा-बम नहीं ब्रह्मोस बन रही है: योगी

September 24, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों में लखनऊ में कट्टा और बम बनते थे, अब लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है। योगी ने गुरुवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण की 12 हजार करोड़ रुपये की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं वरुण विहार और नैमिष नगर का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि…

ज्ञानेश की तानाशाही किसके कहने पर?

September 24, 2026

भारत का चुनाव आयोग कई बरसों से कई कारणों से निशाने पर है। पिछले साल जून में जब बिहार में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर का अभियान शुरू किया तब से लेकर अब तक वह एसआईआर में मनमाने तरीके से नाम काटने, नए नाम जोड़ने, नाम हटाने के फैसले…

logo