ईरान को पाषाण युग पहुंचाने की ट्रंप की धमकी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हर रोज ईरान के लिए एक नई धमकी और एक नई टाइमलाइन जारी कर रहे हैं। उनका एक अल्टीमेटम अभी चल ही रहा था कि उन्होंने दूसरा भी जारी कर दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को छह अप्रैल तक की मोहलत दी थी और कहा था कि अगर ईरान डील नहीं करता है तो वे उसके पावर प्लांट्स को निशाना बनाएगा। अब उन्होंने डील नहीं करने पर ईरान को पाषाण युग यानी स्टोन ऐज में ले जाने की धमकी दी है और टाइमलाइन आगे बढ़ा कर दो से तीन हफ्ते की कर दी है।

ईरान ने ट्रंप की धमकी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरान ने कहा है कि अमेरिका का इतिहास ढाई सौ साल का है, जबकि ईरान छह हजार साल की सभ्यता वाला देश है। ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका की धमकियों से नहीं डरता है। बहरहाल, राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को भारतीय समय के मुताबिक सुबह आठ बजे अपने देश को संबोधित किया। करीब 19 मिनट के भाषण में ट्रंप ने कोई नई बात नहीं कही।

राष्ट्र के नाम संबोधन में ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका को ईरान जंग में जीत मिली है। हालांकि साथ ही चेतावनी दी कि अमेरिका दो से तीन हफ्ते में ईरान पर बड़ा हमला करेगा। ट्रंप ने आगे कहा कि ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमता और नौसेना खत्म हो गई है। सैन्य ताकत काफी कमजोर हो गई है। इस सैन्य अभियान का अहम मकसद पूरा होने वाला है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका, ईरान को स्टोन एज, यानी पाषाण काल में भेज देगा।

एक तरफ वे यह धमकी दे रहे थे और दूसरी ओर उन्होंने यह दावा भी किया कि ईरान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है और नई लीडरशिप पहले से कम कट्टर है। ट्रंप ने 19 मिनट के भाषण कोई नया ऐलान नहीं किया। वही बातें दोहराईं जो पिछले कुछ समय से कहते रहे हैं। उन्होंने युद्ध की लागत और इसके लंबा खिंचने से चिंतित अमेरिकियों से कहा कि वे इस संघर्ष को सही नजरिए से देखें। उन्होंने कहा कि इराक की जंग आठ साल और वियतनाम की जंग 19 साल चली थी, जबकि ईरान जंग तो अभी दूसरे महीने में ही पहुंची है। उन्होंने युद्ध को जरूरी बताते हुए अमेरिकी लोगों से कहा, ‘यह आपके बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य में निवेश है’।


Previous News Next News

More News

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 78.68 प्रतिशत मतदान

April 29, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को 142 सीटों पर मतदान हो रहा है और मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। निर्वाचन आयोग के अनुसार शाम तक दूसरे चरण में लगभग 78.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इससे पहले दोपहर 1 बजे तक पहले छह घंटों में 61.11 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड…

बंगाल चुनाव: फाल्टा में वोटिंग के बीच ईवीएम से छेड़छाड़

April 29, 2026

पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि ईवीएम पर पार्टी के विकल्प वाली बटन को ब्लॉक किया गया, जिससे वोटर अपना पसंदीदा उम्मीदवार चुनने से वंचित हो गए। भाजपा ने चुनाव आयोग से घटना पर संज्ञान लेने…

गंगा एक्सप्रेसवे यूपी के विकास के लिए नई जीवनरेखा : पीएम मोदी

April 29, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई में 594 किलोमीटर लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश के विकास की नई ‘जीवनरेखा’ बताया और कहा कि यह परियोजना राज्य की तरक्की को नई गति देगी।  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि…

सपा परिवारवाद-जातिवाद से ऊपर नहीं उठ सकती, यूपी को सतर्क रहना होगा : पीएम मोदी

April 29, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई के मल्लावां में प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि यूपी को सपा और उसके सहयोगियों से सावधान रहना है।  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सपा कभी भी परिवारवाद और जातिवाद से ऊपर नहीं…

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए वोटिंग, पीएम मोदी बोले लोग भयमुक्त होकर दे रहे वोट

April 29, 2026

पश्चिम बंगाल में बुधवार को दूसरे और आखिरी चरण के तहत 7 जिलों की 142 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक बंगाल में लगभग 61.11 प्रतिशत वोटिंग हुई है। दूसरे चरण में भी बंगाल की जनता पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही…

logo