ब्रेक के बाद फिर चलेगा बजट सत्र

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। बजट सत्र में एक और ब्रेक दिया गया है। आमतौर पर बजट सत्र में एक ब्रेक होता है। लेकिन इस बार 13 दिन का दूसरा ब्रेक दिया गया है, जो तीन अप्रैल से शुरू हो गया है। 16 से 18 अप्रैल के बीच फिर से संसद की कार्यवाही चलेगी और इन तीन दिनों में केंद्र सरकार महिला आरक्षण के लिए बनाए गए नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन करेगी। यह संभवतः पहला मौका होगा, जब कोई कानून लागू होने से पहले ही संसद में संशोधित किया जाएगा। सरकार परिसीमन के जरिए लोकसभा की सीटों की संख्या भी बढ़ाएगी और एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करेगी।

गौरतलब है कि संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हुआ था। राष्ट्रपति के अभिभाषण और बजट पेश होने के बाद पहला ब्रेक हुआ था। ब्रेक के बाद फिर नौ मार्च से कार्यवाही शुरू हुई थी और सत्र दो अप्रैल को समाप्त होना था। लेकिन दो अप्रैल को सत्र का सत्रावसान नहीं किया गया, बल्कि 13 दिन का ब्रेक दिया गया है। अब राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों में 13 दिन के ब्रेक के बाद 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे फिर से कार्यवाही शुरू होगी।

तीन दिन के इस सत्र में महिला आरक्षण के लिए बने नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन से जुड़े अहम बिल पर चर्चा की जाएगी और उसे पास किया जाएगा। सरकार लोकसभा सीटों की संख्या 543 से 50 फीसदी बढ़ा कर बढ़ा कर 816 करने के लिए एक संशोधन विधेयक लाने की योजना बना रही है। इसमें से एक तिहाई यानी 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। एससी और एसटी वर्ग के लिए आरक्षित सीटों में भी 33 फीसदी आरक्षण लागू होगा। गौरतलब है कि सरकार ने नारी शक्ति वंदन कानून के तहत महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण को परिसीमन के साथ जोड़ दिया गया था और परिसीमन का मामला जनगणना से जुड़ा था।

अब सरकार संशोधन करके महिलाओं के लिए तय कोटे को परिसीमन प्रक्रिया से अलग करेगी। इसके अलावा, एक अलग परिसीमन बिल भी पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सरकार 2011 की जनगणना के आधार पर ही परिसीमन लागू करेगी और अगले चुनाव से ही महिला आरक्षण कानून भी लागू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सरकार दो बिल लाएगी। एक बिल के जरिए नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन होगा, जबकि दूसरा परिसीमन कानून में बदलाव से जुड़ा होगा।

चूंकि यह संविधान संशोधन विधेयकर होगा इसलिए इसे पास कराने के लिए संसद में दो तिहाई बहुमत जरूरी होगा। तभी सरकार विपक्ष का समर्थन जुटाने में लगी है। लोकसभा में जो फॉर्मूला लागू होगी उसी पर राज्यों की विधानसभाओं में भी सीटें बढ़ाने और महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने की योजना है, ताकि पूरे देश में एक जैसा ढांचा रहे। गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों इसे लेकर कई नेताओं से बात की है। हालांकि अभी तक कांग्रेस पार्टी से उनकी बात नहीं हुई है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू के जरूर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बात करने की खबर आई थी।


Previous News Next News

More News

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 78.68 प्रतिशत मतदान

April 29, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को 142 सीटों पर मतदान हो रहा है और मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। निर्वाचन आयोग के अनुसार शाम तक दूसरे चरण में लगभग 78.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इससे पहले दोपहर 1 बजे तक पहले छह घंटों में 61.11 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड…

बंगाल चुनाव: फाल्टा में वोटिंग के बीच ईवीएम से छेड़छाड़

April 29, 2026

पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि ईवीएम पर पार्टी के विकल्प वाली बटन को ब्लॉक किया गया, जिससे वोटर अपना पसंदीदा उम्मीदवार चुनने से वंचित हो गए। भाजपा ने चुनाव आयोग से घटना पर संज्ञान लेने…

गंगा एक्सप्रेसवे यूपी के विकास के लिए नई जीवनरेखा : पीएम मोदी

April 29, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई में 594 किलोमीटर लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश के विकास की नई ‘जीवनरेखा’ बताया और कहा कि यह परियोजना राज्य की तरक्की को नई गति देगी।  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि…

सपा परिवारवाद-जातिवाद से ऊपर नहीं उठ सकती, यूपी को सतर्क रहना होगा : पीएम मोदी

April 29, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई के मल्लावां में प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि यूपी को सपा और उसके सहयोगियों से सावधान रहना है।  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सपा कभी भी परिवारवाद और जातिवाद से ऊपर नहीं…

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए वोटिंग, पीएम मोदी बोले लोग भयमुक्त होकर दे रहे वोट

April 29, 2026

पश्चिम बंगाल में बुधवार को दूसरे और आखिरी चरण के तहत 7 जिलों की 142 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक बंगाल में लगभग 61.11 प्रतिशत वोटिंग हुई है। दूसरे चरण में भी बंगाल की जनता पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही…

logo