एलपीजी आपूर्ति की स्थिति चिंता वाली है

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा है कि रसोई गैस के सिलेंडर की पैनिक बुकिंग कम हुई है लेकिन साथ ही यह भी माना है कि हालात चिंता वाले हैं। एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि अब पैनिक बुकिंग में कमी आई है। मंत्रालय ने कहा कि देश भर में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन हालात अभी भी चिंता वाले बने हुए हैं।

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बताया कि 19 मार्च को करीब 55 लाख सिलेंडर की बुकिंग हुई। ईरान में युद्ध शुरू होने से पहले भी करीब इतनी ही बुकिंग होती थी। उन्होंने यह भी कहा कि करीब साढ़े सात हजार उपभोक्ता एलपीजी से पीएनजी में शिफ्ट हुए हैं। सरकार पीएनजी की लाइन घरों में लगाने पर कई तरह के प्रोत्साहन दे रही है। सुजाता शर्मा ने यह भी बताया कि जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए देश भर में साढ़े चार हजार छापे मारे गए। इनमें से 11 सौ छापे उत्तर प्रदेश में हुए।

बहरहाल, शुक्रवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने बताया कि ईरान से 913 भारतीय आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते वापस लौट रहे हैं। बताया जा रहा है कि युद्ध शुरू होने के बाद करीब तीन लाख भारतीय खाड़ी क्षेत्र से वापस लौटे हैं। शुक्रवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में किसी भी समुद्री घटना की कोई रिपोर्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि फारस की खाड़ी में भारत के 22 जहाज और 611 भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं। सरकार उन पर लगातार नजर रख रही है।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo