डॉलर की कीमत 93 रुपए से ज्यादा

Categorized as समाचार

मुंबई। पश्चिम एशिया में चल रही जंग के बीच डॉलर 93 रुपए की मनोवैज्ञानिक सीमा को पार कर गया है। भारतीय मुद्रा यानी रुपया शुक्रवार, 20 मार्च को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इतिहास के सबसे निचले स्तर 93.24 पर पहुंच गया। माना जा रहा है कि तेल के बढ़ते आयात बिल और विदेशी निवेशकों द्वारा भारतीय बाजार से लगातार पैसा निकालने के कारण रुपए में इतनी बड़ी गिरावट आई है। गौरतलब है कि गुरुवार को गुड़ी पड़वा की वजह से मुद्रा बाजार बंद था। लेकिन आशंका थी कि शुक्रवार को बड़ी गिरावट हो गई।

शुक्रवार को दिन के कारोबार के दौरान डॉलर 93.24 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक गया था, हालांकि बाद में यह थोड़ा संभल कर 93.12 पर आ गया। इस महीने की शुरुआत में रुपया 92 के स्तर पर था। माना जा रहा है कि रुपए की कीमत में गिरावट की सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में आया उछाल है। खाड़ी देशों के ऊर्जा ठिकानों पर ईरान के हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है और यह 115 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है।

गौरतलब है कि भारत अपनी जरूरत का करीब 85 फीसदी तेल आयात करता है, जिसके लिए डॉलर में भुगतान करना पड़ता है। तेल महंगा होने से डॉलर की मांग बढ़ी और इस वजह से रुपया कमजोर हो गया। इसके अलावा एक कारण यह भी है कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मार्च महीने में अब तक भारतीय शेयर बाजार से आठ अरब डॉलर यानी करीब 83 हजार करोड़ रुपए निकाल लिए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई लगातार विदेशी मुद्रा बाजार में दखल दे रहा है। बैंक अपने विदेशी मुद्रा भंडार से डॉलर निकाल रुपए की गिरावट को थामने की कोशिश कर रहा है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्थितियां इतनी अनिश्चित हो गई हैं कि बहुत कामयाबी नहीं मिल पा रही है।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo