असम : भाजपा ने जारी 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Categorized as समाचार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने असम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसमें 88 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा असम की जालुकबारी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर आए प्रद्युत बोरदोलोई को भी टिकट दिया है।

भाजपा ने पहली लिस्ट में मंत्री रंजीत कुमार दास, अशोक सिंघल, अजंता निओग, चंद्र मोहन पटवारी, रानोज पेगु, संजय किशन, पीजूष हजारिका और बिमल बोरा का भी नाम शामिल किया है। वरिष्ठ मंत्री चंद्रमोहन पटवारी को तिहू से मैदान में उतारा गया है, जबकि राज्य की वित्त मंत्री अजंता नेओग अपनी पुरानी सीट गोलाघाट से चुनाव लड़ेंगी।

मंत्री रंजीत कुमार दास को भवानीपुर-सोरभोग, पीजूष हजारिका को जागीरोड (अजा), अशोक सिंघल को ढेकियाजुली, रनोज पेगु को धेमाजी (अजजा), बिमल बोरा को तिंगखोंग और संजय किशन को माकुम विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। 

Also Read : केरल चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची

शहरी इलाकों की अहम सीटों पर भाजपा ने दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई, न्यू गुवाहाटी से दिप्लू रंजन सरमा और गुवाहाटी सेंट्रल से विजय कुमार गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। खास बात यह है कि बोरदोलोई बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस पार्टी से अपने लंबे समय के रिश्ते तोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने नगांव लोकसभा सीट से भी इस्तीफा दे दिया है।

अन्य अहम सीटों में, पार्टी ने ऊपरी असम के अपने गढ़ माने जाने वाले इलाकों जैसे डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, डिगबोई, डूम डूमा और मार्घेरिटा में भी उम्मीदवार उतारे हैं। मार्घेरिटा से भास्कर सरमा को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि डिब्रूगढ़ से प्रशांत फुकन और डिगबोई से सुरेन फुकन चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा ने मध्य और निचले असम की कई सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें रंगिया, नलबाड़ी, बरहमपुर, समगुरी और नगांव शामिल हैं। बरहमपुर से पार्टी ने जीतू गोस्वामी को मैदान में उतारा है, जबकि नगांव-बटाद्रबा से रूपक सरमा चुनाव लड़ेंगे।

आदिवासी और आरक्षित सीटों पर, पार्टी ने बोको-चायगांव (एसटी), तामुलपुर (एसटी), धेमाजी (एसटी), माजुली (एसटी), बोकाजान (एसटी) और दीफू (एसटी) जैसी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। 

यह सूची बुधवार को हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में फाइनल की गई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo