केरल चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची

Categorized as समाचार

केरल में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा ने गुरुवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। यह फैसला पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता नितिन नवीन ने की। 

नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई इस अहम बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

दूसरी सूची में कुल 39 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सूची के अनुसार, कासरगोड से अश्विनी एम.एल., कलियास्सेरी से ए.वी. सनिल कुमार और तलिपरम्बा से एन. हरिदास को उम्मीदवार बनाया गया है। धर्मदाम से के. रंजीत और थलास्सेरी से ओ. निधीश को टिकट मिला है। कुतुपरम्बा से एडवोकेट शिजीलाल और मट्टनूर से बीजू एलक्कुझी को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

कालपेट्टा से प्रशांत मलवयाल, कोंडोट्टी से पी. सुब्रह्मणियन और एरनाड से एडवोकेट एन. श्रीप्रकाश को उम्मीदवार बनाया गया है। मंजेरी से पद्मश्री एम., पेरिंथलमन्ना से के.पी. बाबूराज और मंकडा से लिजॉय पॉल को टिकट मिला है।

Also Read : भारत ने ईरान को भेजी मेडिकल सहायता

मलप्पुरम से अश्वथी गुप्ता कुमार और वेंगारा से जयकृष्णन वी.एन. को उम्मीदवार बनाया गया है। वल्लिक्कुन्नु से एम. प्रेमन मास्टर और तिरुरंगडी से रिजू सी. राघव चुनाव लड़ेंगे।

तनूर से दीपा पुजक्कल, तिरुर से के. नारायणन मास्टर, और थावनूर से वी. उन्नीकृष्णन मास्टर को टिकट दिया गया है। त्रिथला से रवि थेलेथ और पट्टाम्बी से एडवोकेट पी. मनोज को उम्मीदवार बनाया गया है। एससी आरक्षित सीटों में कोंगड से रेनू सुरेश और तरूर से सुरेश बाबू को टिकट मिला है। चित्तूर से प्रनेश राजेंद्रन और अलाथुर से के.वी. प्रसन्न कुमार मैदान में होंगे।

गुरुवायूर से एडवोकेट बी. गोपालकृष्णन, वडक्कनचेरी से टी.एस. उल्लास बाबू और ओल्लूर से बिजॉय थॉमस को उम्मीदवार बनाया गया है। नट्टिका (एससी) से सी.सी. मुकुंदन और पुडुक्कड से ए. नागेश को टिकट मिला है।

अलुवा से एम.ए. ब्रह्मराज, परवूर से वत्सला प्रसन्न कुमार और एर्नाकुलम से पी.आर. शिवशंकर चुनाव लड़ेंगे। चंगनाश्शेरी से बी. राधाकृष्णन मेनन और अलाप्पुझा से एम.जे. जॉब को उम्मीदवार बनाया गया है।

अरनमुला से कुम्मनम राजशेखरन, कुंडारा से डॉ. रॉबिन राधाकृष्णन और कोल्लम से डॉ. एन. प्रताप कुमार को टिकट मिला है।

Pic Credit : X


Previous News Next News

More News

महाराष्ट्र सरकार ने 358 तालुकों में 265 को सूखा प्रभावित घोषित किया

September 26, 2026

महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को राज्य के 358 तालुकों में से 265 को सूखा प्रभावित घोषित करते हुए राहत उपायों की घोषणा की, जिनमें फसल ऋण नियमों को आसान बनाने, भू-राजस्व में छूट और बिजली बिल में सब्सिडी शामिल है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिला कलेक्टरों को फसल के नुकसान का आकलन तुरंत शुरू करने…

राजद ने रांची में प्रदर्शन किया, सीईसी ज्ञानेश कुमार के इ्स्तीफे की मांग

September 26, 2026

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर निर्वाचन आयोग के अंदर मतभेद की सामने आई खबर को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने यहां विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और उनके इस्तीफे की मांग की। शनिवार को रांची…

उप्र में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव के लिए जोड़तोड़ तेज

September 26, 2026

उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों में जोड़तोड़ और लामबंदी तेज हो गई है। राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर और विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के आधार पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और…

ईरान युद्ध में घायल अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 861 हुई

September 26, 2026

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने ईरान संघर्ष के लिए अपने सार्वजनिक घायलों के डेटाबेस में 37 और घायल सैन्य कर्मियों, 29 नाविकों और आठ मरीन, को शामिल किया है, जिससे कुल संख्या बढ़कर 861 हो गई है। यह जानकारी वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट से प्राप्त हुई। पेंटागन अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की…

भारत का कबड्डी में ‘गोल्डन डबल’, पुरुष और महिला टीमों ने फ़ाइनल में ईरान को हराया

September 26, 2026

भारत ने एशियाई खेलों में पुरुष और महिला वर्ग में कबड्डी फ़ाइनल में शनिवार को ईरान को हराकर दोहरी स्वर्णिम सफलता हासिल की। पुरुषों के रोमांचक मुकाबले में भारत ने ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड मेडल जीता और एशियाई खेलों में अपना ख़िताब सफलतापूर्वक बचाया। महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर…

logo