दो जहाज होरमुज की खाड़ी से निकल गए

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। ईरान ने अपने वादे के मुताबिक होरमुज की खाड़ी से भारत के दो जहाजों को सुरक्षित निकलने दिया है। शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया है कि भारतीय झंडे वाले एलपीजी कैरियर शिवालिक और नंदा देवी ने शनिवार को होरमुज की खाड़ी पार किया। दोनों जहाज कुल 92,700 टन एलपीजी लेकर भारत आ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों जहाज गुजरात के मुंद्रा और कांडला बंदरगाह की ओर जा रहे हैं और इनके अगले दो से तीन दिन में भारत पहुंचने की संभावना है।

गौरतलब है कि ये दोनों जहाज उन 24 जहाजों में शामिल थे, जो पश्चिम एशिया में जंग शुरू होने के बाद होरमुज की खाड़ी के पश्चिमी हिस्से में फंस गए थे। इससे पहले भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने शुक्रवार को कहा था कि ईरान ने कई भारतीय जहाजों को इस जलमार्ग से गुजरने की अनुमति दी है। इस बीच भारत ने बताया है कि ईरानी नौसेना का जहाज आईआरआईएस लावन अब भी केरल के कोच्चि बंदरगाह पर खड़ा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया है कि चालक दल के अनेक सदस्य और भारत में फंसे अन्य ईरानी नागरिक विशेष विमान से अपने देश लौट गए हैं।

भारत सरकार के शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि फ़ारस की खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं, और पिछले 24 घंटों में उनके साथ किसी भी तरह की अप्रिय घटना की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में 30 नाविकों को भारत लाया गया है। अब तक कुल 253 नाविक भारत आ चुके हैं। खाड़ी क्षेत्र के मामलों के अतिरिक्त सचिव असीम महाजन ने कहा कि सरकार फंसे हुए भारतीयों को वीजा सहायता सहित हरसंभव मदद दे रही है। उन्होंने बताया कि एक लाख 72 हजार भारतीय वापस लौटे हैं।


Previous News Next News

More News

महाराष्ट्र सरकार ने 358 तालुकों में 265 को सूखा प्रभावित घोषित किया

September 26, 2026

महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को राज्य के 358 तालुकों में से 265 को सूखा प्रभावित घोषित करते हुए राहत उपायों की घोषणा की, जिनमें फसल ऋण नियमों को आसान बनाने, भू-राजस्व में छूट और बिजली बिल में सब्सिडी शामिल है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिला कलेक्टरों को फसल के नुकसान का आकलन तुरंत शुरू करने…

राजद ने रांची में प्रदर्शन किया, सीईसी ज्ञानेश कुमार के इ्स्तीफे की मांग

September 26, 2026

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर निर्वाचन आयोग के अंदर मतभेद की सामने आई खबर को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने यहां विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और उनके इस्तीफे की मांग की। शनिवार को रांची…

उप्र में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव के लिए जोड़तोड़ तेज

September 26, 2026

उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों में जोड़तोड़ और लामबंदी तेज हो गई है। राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर और विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के आधार पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और…

ईरान युद्ध में घायल अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 861 हुई

September 26, 2026

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने ईरान संघर्ष के लिए अपने सार्वजनिक घायलों के डेटाबेस में 37 और घायल सैन्य कर्मियों, 29 नाविकों और आठ मरीन, को शामिल किया है, जिससे कुल संख्या बढ़कर 861 हो गई है। यह जानकारी वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट से प्राप्त हुई। पेंटागन अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की…

भारत का कबड्डी में ‘गोल्डन डबल’, पुरुष और महिला टीमों ने फ़ाइनल में ईरान को हराया

September 26, 2026

भारत ने एशियाई खेलों में पुरुष और महिला वर्ग में कबड्डी फ़ाइनल में शनिवार को ईरान को हराकर दोहरी स्वर्णिम सफलता हासिल की। पुरुषों के रोमांचक मुकाबले में भारत ने ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड मेडल जीता और एशियाई खेलों में अपना ख़िताब सफलतापूर्वक बचाया। महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर…

logo