अमेरिका और इजराइल का बड़ा दावा

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। ईरान में चल रही जंग को लेकर अमेरिका और इजराइल ने बड़ा दावा किया है। इजराइल ने कहा है कि युद्ध अब अंतिम चरण में पहुंच गया है तो अमेरिका ने कहा है कि ईरान कमजोर पड़ गया है और समझौता करना चाहता है। हालांकि इस दावे के बीच दोनों तरफ से हमले जारी हैं। अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर हमला किया है, जहां से ईरान का 85 से 90 फीसदी तेल निर्यात होता है। अमेरिका ने वहां के सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया है। इससे पहले ईरान ने बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास हमला किया।

बहरहाल, इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा है कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। काट्ज ने ईरान के खार्ग द्वीप पर अमेरिकी हमलों की तारीफ करते हुए कहा कि जंग निर्णायक मोड़ पर है। उन्होंने सैन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान के खिलाफ वैश्विक और क्षेत्रीय संघर्ष तेजी से बढ़ रहा है। इजराइल ने यह भी कहा है कि उसकी सेना ने ईरान की स्पेस एजेंसी के एक प्रमुख रिसर्च सेंटर और एयर डिफेंस सिस्टम बनाने वाली फैक्टरी पर हमला किया है।

इससे पहले अमेरिका ने दावा किया है कि उसकी सेना ने ईरान के खार्ग द्वीप पर बड़े पैमाने पर सटीक हमले किए, जिनमें 90 से ज्यादा सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया गया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार हमले में तेल से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान नहीं पहुंचाया गया। इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान अब समझौता करना चाहता है, क्योंकि वह युद्ध में कमजोर पड़ गया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ बहुत अच्छा काम किया है, लेकिन मीडिया इस बारे में ठीक से खबर नहीं दिखा रहा।

हालांकि ईरान ने खार्ग द्वीप से तेल निर्यात बेरोकटोक जारी रहने की बात कही है। इसके अलावा ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी की नौसेना ने दावा किया है कि उसने क्षेत्र में मौजूद तीन अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। उसने बताया कि अबू धाबी के अल-धफरा एयरबेस और बहरीन के शेख ईसा एयरबेस को निशाना बनाया गया है। इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास परिसर के पास सी रैम एयर डिफेंस सिस्टम से जुड़ी एक यूनिट को भी मिसाइल से निशाना बनाए जाने की खबर है।


Previous News Next News

More News

महाराष्ट्र सरकार ने 358 तालुकों में 265 को सूखा प्रभावित घोषित किया

September 26, 2026

महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को राज्य के 358 तालुकों में से 265 को सूखा प्रभावित घोषित करते हुए राहत उपायों की घोषणा की, जिनमें फसल ऋण नियमों को आसान बनाने, भू-राजस्व में छूट और बिजली बिल में सब्सिडी शामिल है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिला कलेक्टरों को फसल के नुकसान का आकलन तुरंत शुरू करने…

राजद ने रांची में प्रदर्शन किया, सीईसी ज्ञानेश कुमार के इ्स्तीफे की मांग

September 26, 2026

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर निर्वाचन आयोग के अंदर मतभेद की सामने आई खबर को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने यहां विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और उनके इस्तीफे की मांग की। शनिवार को रांची…

उप्र में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव के लिए जोड़तोड़ तेज

September 26, 2026

उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों में जोड़तोड़ और लामबंदी तेज हो गई है। राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर और विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के आधार पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और…

ईरान युद्ध में घायल अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 861 हुई

September 26, 2026

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने ईरान संघर्ष के लिए अपने सार्वजनिक घायलों के डेटाबेस में 37 और घायल सैन्य कर्मियों, 29 नाविकों और आठ मरीन, को शामिल किया है, जिससे कुल संख्या बढ़कर 861 हो गई है। यह जानकारी वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट से प्राप्त हुई। पेंटागन अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की…

भारत का कबड्डी में ‘गोल्डन डबल’, पुरुष और महिला टीमों ने फ़ाइनल में ईरान को हराया

September 26, 2026

भारत ने एशियाई खेलों में पुरुष और महिला वर्ग में कबड्डी फ़ाइनल में शनिवार को ईरान को हराकर दोहरी स्वर्णिम सफलता हासिल की। पुरुषों के रोमांचक मुकाबले में भारत ने ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड मेडल जीता और एशियाई खेलों में अपना ख़िताब सफलतापूर्वक बचाया। महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर…

logo