ईरान में मौत का आंकड़ा 500 के पार पहुंचा, 48 घंटों से ज्यादा समय से इंटरनेट बंद

Categorized as समाचार

अमेरिका और ईरान के बीच ताबड़तोड़ हमले जारी हैं। ईरान अलग-अलग देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। वहीं अमेरिका और इजरायल अभी भी एक्शन मोड में हैं। अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान पर किए गए हमले में मौत का आंकड़ा 500 पार कर चुका है। इसके अलावा देश में लगभग 48 घंटे से ज्यादा समय से इंटरनेट बंद है। 

अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी रेड क्रिसेंट सोसायटी ने कहा है कि देश भर में अमेरिकी-इजरायली हमलों में कम से कम 555 लोग मारे गए हैं।

इसके अलावा, साइबर सिक्योरिटी वॉचडॉग नेटब्लॉक्स ने कहा कि अमेरिका-इजरायल हमले के बीच ईरान में इंटरनेट 48 घंटे से ज्यादा समय से बंद है। सोमवार को युद्ध का तीसरा दिन है।

नेटब्लॉक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा इंटरनेट शटडाउन सरकार का एक तरीका है; जनवरी में पिछली बार ऐसा हुआ था, जो कई हफ्तों तक चला था और गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन को छिपाया गया था।

वहीं अमेरिकी मीडिया ने बताया कि कुछ ऑनलाइन कनेक्टिविटी है और पिछले महीने की तरह पूरी तरह ब्लैकआउट नहीं हुआ है। दूसरी तरफ चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को पुष्टि की है कि ईरान में एक चीनी नागरिक की मौत हो गई है।

Also Read : इजरायल-ईरान युद्ध की आग तेज होने से कच्चे तेल की कीमतों में 7 प्रतिशत से अधिक की उछाल

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा तेहरान में एक चीनी नागरिक हाल ही में मिलिट्री लड़ाई से प्रभावित हुआ था और बदकिस्मती से मारा गया। हम मारे गए नागरिक के लिए अपनी संवेदनाएं जताते हैं और पीड़ित के परिवार के प्रति अपनी हमदर्दी जताते हैं। निंग ने कहा कि 2 मार्च तक ईरान से करीब 3,000 चीनी नागरिकों को निकाला जा चुका है।

अमेरिकी मीडिया ने बताया कि ईरान की राजधानी तेहरान में सोमवार सुबह नए धमाके सुने गए हैं। ईरान की सरकारी मीडिया का दावा है कि पश्चिमी शहर सनंदाज पर मिसाइलों की एक ताबड़तोड़ बौछार हुई है। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने कहा कि सनंदाज के रिहायशी इलाकों पर हमला हुआ है। तस्नीम द्वारा पब्लिश की गई तस्वीरों में इमरजेंसी सर्विस को बुरी तरह डैमेज बिल्डिंग के मलबे में खोज करते हुए दिखाया गया है।

वहीं सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने कहा कि सनंदाज पर हुए हमलों में तीन लोग मारे गए। ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि तेहरान में, रविवार रात शहर के उत्तर में एक हॉस्पिटल से मरीजों को निकाला गया। अमेरिकी-इजरायली हमलों में यह अस्पताल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।

ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर आईआरआईबी द्वारा पोस्ट किए गए फुटेज में गांधी हॉस्पिटल का डैमेज्ड बाहरी हिस्सा दिख रहा है और सड़क पर मलबा और कांच बिखरे हुए हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo