हमले के कारण सैकड़ों उड़ानें रद्द

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले की वजह से पश्चिम एशिया के कई देशों में भारतीय लोग फंसे हैं। इस बीच हमले के कारण सैकड़ों उड़ानें रद्द हो गई हैं। इनमें पश्चिम एशिया के साथ साथ यूरोप जाने और वहां से आने वाली उड़ानें भी हैं। दुबई में जोधपुर के अनेक श्रद्धालु फंसे हैं। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘दुबई में हम जहां रुके थे, वहां पर धमाका हुआ’। हिंदी और बांग्ला फिल्मों की दो अभिनेत्रियां भी हवाईअड्डा बंद होने के दुबई में फंसी हैं।

रविवार को एयर इंडिया ने 22 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कीं। अब तक उसकी 50 उड़ानें रद्द की गई हैं। केरल के त्रिवेंद्रम हवाईअड्डे पर भी पश्चिम एशिया के देशों से आने वालीं 26 उड़ानें रद्द हुई हैं। विमानन मंत्रालय के मुताबिक भारतीय विमानन कंपनियों की साढ़े चार सौ से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हो सकती हैं। इंडिगो ने भी कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें दो मार्च की रात 12 बजे तक सस्पेंड की हैं। दिल्ली और त्रिवेंद्रम को अलावा मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी सोमवार को कई उड़ानें रद्द हुईं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo