‘अधर्म-अन्याय हारता है और सच ही जीतता है’: अरविंद केजरीवाल

Categorized as समाचार

दिल्ली शराब नीति से जुड़े सीबीआई मामले में शुक्रवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत के फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया आखिर में अधर्म और अन्याय हारता है और सच ही जीतता है। सत्यमेव जयते।

अरविंद केजरीवाल की रिहाई के बाद पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा दुनिया में कोई कितना भी शक्तिवान हो जाए, लेकिन ईश्वर की शक्ति के ऊपर नहीं हो सकता है। अरविंद केजरीवाल ने अपना पूरा जीवन पूरी ईमानदारी से जिया है। उनका एक ही लक्ष्य है कि भारत खूब तरक्की करे। 

Also Read : केंद्रीय बजट के बाद वेबिनार में प्रधानमंत्री का संबोधन

लेकिन इन लोगों ने सत्ता के लालच में हमारे ऊपर तमाम झूठे आरोप लगाए। अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों को बदनाम और परेशान किया। मुझे विश्वास था कि ईश्वर हमारा साथ देंगे और सच की जीत होगी। इस मुश्किल समय में जिन लोगों ने हमारा साथ दिया, मैं उनका धन्यवाद करती हूं।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने पोस्ट में लिखा चाहे कितने भी झूठे आरोप लगाए, चाहे कितना भी अत्याचार किया, लेकिन आखिरकार सच की जीत हुई। भाजपा का षड्यंत्र और अरविंद केजरीवाल की कट्टर ईमानदारी आज पूरे देश के सामने है।

अदालत से बरी होने के बाद घर पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने फूल बरसाकर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का स्वागत किया। केजरीवाल ने पत्नी सुनीता और बच्चों को गले लगाया।

इससे पहले, अरविंद केजरीवाल मीडिया से बातचीत करते हुए भावुक नजर आए। उन्होंने कहा आज सत्य की जीत हुई है। भाजपा के बनाए शराब घोटाले की कोर्ट ने सच्चाई बता दी। आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए भाजपा ने आजाद भारत का सबसे बड़ा षड्यंत्र रचा। लेकिन आज कोर्ट ने कह दिया अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और ‘आप’ भ्रष्ट नहीं हैं। 

मैंने अपने जीवन में केवल ईमानदारी कमाई है। मैं कहना चाहता हूं कि सत्ता के लिए इस तरह से देश और संविधान से खिलवाड़ मत कीजिए, सत्ता के लिए आप अच्छे काम कीजिए। अच्छा काम करके सत्ता में आइए।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo