कमांड ऑफिस में अमेरिकी राजदूत के जाने पर विवाद

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड ऑफिस में पहुंचे। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। उद्धव ठाकरे की शिव सेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस पर सवाल उठाया है। उन्होंने इसे भारत के मामले में अमेरिकी हस्तक्षेप की तरह बताया। जानकारों का कहना है कि किसी दूसरे देश के प्रतिनिधि का सेना के कमांड ऑफिस में जाना असामान्य है लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले 2001 से 2003 तक भारत में अमेरिका के राजदूत रहे रॉबर्ट ब्लैकविल भी सेना की दो कोर के मुख्यालय गए थे।

बहरहाल, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की इस यात्रा को लेकर अमेरिकी दूतावास की ओर से कहा गया कि वे हिंद प्रशांत कमांड के अमेरिकी कमांडर सैमुअल पपारो के साथ गए थे। दूसरी ओर सर्जियो गोर की इस यात्रा को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘अब भारत के राष्ट्रीय रणनीतिक हित काफी हद तक इस बात से जुड़े दिख रहे हैं कि अमेरिका भारत से क्या चाहता है। इसलिए यह दौरा भी उसी से जुड़ता दिख रहा है’।

उन्होंने आगे लिखा, ‘इतिहास याद रखेगा कि भारत-पाक तनाव कम होने की घोषणा भारतीयों को पहले अपनी सरकार से नहीं, बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति के सोशल मीडिया से पता चली। अमेरिकी राजदूत तो अपने देश के हित के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन हमारे हित के लिए कौन काम कर रहा है? इस सवाल का जवाब साफ नहीं है’।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo