अमेरिका के कोलोराडो में विमान दुर्घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत

Categorized as समाचार

अमेरिका के कोलोराडो राज्य के स्टीमबोट स्प्रिंग्स में एक विमान दुर्घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। संघीय विमानन प्रशासन की शुरुआती रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने एक्स पर बताया कि वह इस हादसे की जांच कर रहा है। यह दुर्घटना एपिक एयरक्राफ्ट ई-1000 नाम के एक छोटे विमान की थी। यह एक इंजन वाला, छह सीटों वाला हल्का टर्बोप्रॉप विमान है। यह हादसा शुक्रवार को स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर एमराल्ड माउंटेन के पास हुआ। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी साफ नहीं हो पाया है।

राउट काउंटी के शेरिफ डग शेरार ने कहा कि मृतकों की पहचान करने और उनके परिवार वालों को सूचना देने का काम जारी है।

इसी बीच एक अन्य घटना में, उत्तरी कैरोलाइना राज्य के स्टेट्सविल में एक छोटे जेट विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की जान चली गई। पुलिस के अनुसार, यह हादसा क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर हुआ।

Also Read : प्यार और बदले की आग में तपती ‘ओ रोमियो’, शाहिद कपूर का दमदार अभिनय

पुलिस के मुताबिक, क्रैश में मारे गए लोगों में ‘नासकार’ (नेशनल एसोसिएशन फॉर स्टॉक कार ऑटो रेसिंग) के पुराने ड्राइवर ग्रेग बिफल, उनकी पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि सेसना सी-550 जेट गुरुवार को सुबह करीब 10:20 बजे ईस्टर्न टाइम पर एयरपोर्ट पर लैंड करते समय क्रैश हो गया और उसमें बड़ी आग लग गई।

उड़ानों की जानकारी देने वाली वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के मुताबिक, विमान ने सुबह 10 बजे के थोड़ी देर बाद हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, लेकिन बाद में वापस लौटकर वहीं उतरने की कोशिश की।

वीडियो में देखा गया कि बचाव दल के लोग तुरंत रनवे की ओर दौड़ पड़े। विमान के टूटे हुए हिस्से आग की लपटों में घिरे हुए थे।

स्टेट्सविले रीजनल एयरपोर्ट मैनेजर जॉन फर्ग्यूसन ने पत्रकारों से कहा कि हादसे की जगह की जिम्मेदारी अब संघीय विमानन प्रशासन ने संभाल ली है। उन्होंने बताया कि अगली सूचना तक हवाई अड्डा बंद रहेगा। रनवे से मलबा हटाने और उसे फिर से सुरक्षित बनाने में कुछ समय लगेगा।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo