सरकार और विपक्ष में नहीं बनी सहमति

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के पहले चरण के बचे हुए चार दिनों की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के लिए सोमवार को विपक्षी नेताओं की स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात हुई। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने भी स्पीकर से मुलाकात की। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी और डीएमके नेता टीआर बालू स्पीकर से मिले थे। विपक्षी सांसदों की स्पीकर से हुई मुलाकात के दौरान संसद में बने गतिरोध पर बात हुई। हालांकि इसका कोई नतीजा नहीं निकला। फिर भी अच्छी बात है कि गतिरोध सुलझाने का प्रयास शुरू हुआ है।

विपक्षी पार्टियां चाहती हैं कि राहुल गांधी को बोलने दिया जाए। परंतु सरकार का कहना है कि अगर उन्होंने दो फरवरी के भाषण को आगे बढ़ाया और फिर जनरल एमएम नरवणे की किताब लेकर आ गए तो क्या होगा? इसी तरह विपक्षी नेताओं ने आठ सांसदों के निलंबन का मुद्दा उठाया, जिस पर सरकार ने कहा कि गतिरोध खत्म होने के बाद ही इस पर विचार हो सकता है। विपक्ष की ओर से महिला सांसदों से प्रधानमंत्री को खतरा होने के आरोपों का मुद्दा उठाया। इस पर कहा गया कि कैमरे में दिख रहा है कि महिला सांसद प्रधानमंत्री की कुर्सी की तरफ बढ़ रही थीं। विपक्षी सांसदों ने निशिकांत दुबे को किताब के अंश पढ़ने की इजाजत देने का मुद्दा भी उठाया। कुल मिला कर ये सारे मुद्दे जस के तस रहे। अब मंगलवार की सुबह फिर इन पर बात होगी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo