संघ कहे तो पद छोड़ देंगे भागवत

Categorized as समाचार

मुंबई। मोहन भागवत राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ यानी आरएसएस के प्रमुख हैं और संघ प्रमुख के खुद अपना उत्तराधिकारी चुन कर रिटायर होने की परंपरा रही है लेकिन उन्होंने कहा है कि अगर संघ कहेगा तो वे पद छोड़ देंगे। उन्होंने यह बात 75 साल पूरे कर लेने पर पद छोड़ने की परंपरा के मसले पर यह बात कही। संघ प्रमुख ने कहा कि उन्होंने यह बात बता दी है कि वे 75 साल के हो गए हैं और कहा जाएगा तो तुरंत पद छोड़ देंगे।

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के एक सौ साल पूरे होने के मौके पर देश भर में चल रही व्याख्यान शृंखला के तहत संघ प्रमुख मुंबई पहुंचे हुए हैं। वहां कई बड़े उद्यमियों और फिल्मी सितारों ने उनसे मुलाकात की। संघ प्रमुख ने जाति को लेकर चल रही बहस में परोक्ष रूप से टिप्पणी करते हुए  कहा, ‘सरसंघचालक बनने के लिए क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र या ब्राह्मण होना कोई योग्यता नहीं है। जो हिंदू संगठन के लिए काम करता है। वही सरसंघचालक बनता है’।

मुंबई में आरएसएस के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में बोलते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि वीर सावरकर को भारत रत्न दिया गया तो इससे पुरस्कार की गरिमा और बढ़ेगी। मोहन भागवत ने समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी की जरुरत बताते हुए कहा कि इसे सभी को विश्वास में लेकर बनाया जाना चाहिए और इससे समाज में मतभेद नहीं बढ़ने चाहिए। संघ प्रमुख ने भारत और अमेरिका व्यापार संधि को लेकर उम्मीद जताई कि समझौता भारत के हितों को ध्यान में रखकर किया गया होगा और देश को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘घुसपैठ के मुद्दे पर सरकार को बहुत काम करना है। पहचान कर निष्कासन की प्रक्रिया होनी चाहिए। यह पहले नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब धीरे-धीरे शुरू हुआ है और आगे बढ़ेगा’।

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ‘आरएसएस का काम प्रचार करना नहीं, बल्कि समाज में संस्कार विकसित करना है। जरूरत से ज्यादा प्रचार से दिखावा और फिर अहंकार आता है। प्रचार बारिश की तरह होना चाहिए। सही समय पर और सीमित मात्रा में’। रिटायर होने के मामले पर उन्होंने कहा, ‘संघ अपने स्वयंसेवकों से आखिरी बूंद तक काम लेता है। आरएसएस के इतिहास में अब तक ऐसी कोई स्थिति नहीं आई, जब किसी को जबरन रिटायर करना पड़ा हो’।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo