ब्याज दर में कमी नहीं, विकास दर बढ़ेगी

Categorized as समाचार

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद ऐलान किया कि ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर बरकरार रखा है। ब्याज दरों में बदलाव नहीं होने का मतलब है कि लोन की किस्तों में कोई बदलाव नहीं होगा। आरबीआई ने इसके साथ ही महंगाई की दर में थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना जताई और कहा कि विकास दर भी बढ़ेगी। रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष की विकास दर का अनुमान 7.30 से बढ़ा कर 7.40 फीसदी कर दिया है।

रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार, छह फरवरी को मौद्रिक नीति समिति की मीटिंग में हुए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समिति ने ब्याज दरों में बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि भारत के केंद्रीय बैंक ने दिसंबर में ब्याज दर 0.25 घटा कर 5.25 फीसदी किया था। ध्यान रहे रेपो रेट पर ही रिजर्व बैंक कॉमर्शियल बैंकों को कर्ज देता है। इसके कम होने से ग्राहकों को सस्ता कर्ज मिलता है।

पिछले साल फरवरी में ब्याज दरों को 6.5 से घटा कर 6.25 किया गया था। मौद्रिक नीति समिति ने करीब पांच साल बाद यह कटौती की थी। दूसरी बार अप्रैल में हुई मीटिंग में भी ब्याज दर 0.25 घटाई गई। जून में तीसरी बार रिजर्व बैंक ने दरों में 0.50 कटौती की। इसके बाद दिसंबर में 0.25 की कटौती हुई, जिसके बाद ब्याज दरें 5.25 फीसदी

बहरहाल, रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने इस बार की बैठक में एक नया फ्रेमवर्क लाने का प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत छोटे अमाउंट वाले फ्रॉड ट्रांजैक्शन में नुकसान झेलने वाले ग्राहकों को 25 हजार तक का मुआवजा दिया जाएगा। महंगाई को लेकर रिजर्व बैंक ने कहा कि स्थिति फिलहाल राहत भरी है। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 के लिए खुदरा महंगाई दर के अनुमान को दो से बढ़ा कर 2.1 फीसदी कर दिया गया है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo